Delhi: '15 साल तक BJP ने MCD कर्मियों का शोषण किया, सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया', केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 15 साल से नगर निगम में बीजेपी की सरकार थी, उन्होंने सफाई कर्मियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले नगर निगम में सिर्फ भ्रष्टाचार होता था।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि पहले कर्मियों को वक्त पर सैलरी नहीं मिलती थी। अपनी सैलरी के लिए सभी एमसीडी के कर्मचारी हड़ताल करते हुए नजर आते थे। हमने 10 महीने में काफी गलत चीजों को कंट्रोल किया है।

Arvind Kejriwal

वहीं, केजरीवाल ने यह भी कहा कि नगर निगम में जनवरी में हमारी सरकार बनी है। तब से लेकर आज तक लगभग 6494 सफाई कर्मियों को हम पक्का कर चुके हैं। कच्चे कर्मचारी मतलब जिनकी नौकरी का कुछ पता नहीं, 15 दिन बुलाया जाएगा या 20 दिन इसका भी नहीं पता। छुट्टियों का नहीं पता, पूरी सैलरी नहीं मिलती है।

केजरीवाल ने कहा कि सफाईकर्मियों की हमेशा मांग रहती थी कि हमें स्थाई किया जाए। सफाई कर्मियों से किया वादा हमने पूरा किया। नगर निगम में 5000 कच्चे सफाई कर्मियों को हमने पक्का कर दिया है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। डेढ़ साल के अंदर 30 हजार से ज्यादा कच्चे कर्मियों को पक्का किया है। हमें जब भी, जिस भी सरकार में मौका मिलेगा हम कच्चे कर्मियों को पक्का करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+