'रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर चला रहे सरकार', दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार 25 जनवरी को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुई। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने ध्वजारोहन किया। साथ ही, मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, '...जब रामराज्य की बात की जाती है तो कहा जाता है कि पूरे मानव इतिहास में इस तरह का सुख शांति वाला अच्छा शासन कभी नहीं हुआ... हम लोग रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर अपनी सरकार चलाने का प्रयास कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि रामायण में जिस रामराज्य की परिभाषा और अवधारणा दी गई है उसे हमने 10 बिंदुओं के अंदर संजोया है। इस आधार पर हम अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर में सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात थी।
22 जनवरी को लोगों ने चारों तरफ खूब उत्सव मनाया। इस दौरान बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें रामलला के संदेश को अपने जीवन में शामिल करने जरूरत है। इस दौरान रामायण का जिक्र करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि राम राज्य की परिभाषा के अनुसार हम अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में शिक्षा व्यस्था को बदला। इतना ही नहीं, हम बुजुर्गों को अयोध्या भेजेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार रामायण में दी गई राम राज्य की परिभाषा के अनुसार शहर पर शासन करने की कोशिश कर रही है। उन सिद्धांतों को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है जिनका भगवान राम ने अनुकरण किया।












Click it and Unblock the Notifications