VIDEO: मंच से केजरीवाल ने लगाए मोदी-मोदी के नारे! देखिए पूरा मामला

सीएम अरविंद केजरीवाल एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल पर भाजपा की आलोचना कर रहे थे कि सभा में कुछ लोग मोदी-मोदी चिल्लाकर हंगामा करने लगे।

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के गौतम विहार चौक इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे कि भीड़ में कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगानेवालों को सीएम केजरीवाल ने जवाब दिया।

VIDEO: केजरीवाल ने लगाए मोदी-मोदी के नारे! देखिए पूरा मामला

दिल्ली एमसीडी के चुनाव होने हैं। सभा में केजरीवाल ने एमसीडी पर काबिज भाजपा के खिलाफ बोलते हुए सड़कों पर कूड़ा जमा होने और कर्मचारियों की हड़ताल पर टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, 'कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ती है, पूरी दिल्ली कूड़ा-कूड़ा हो जाती हैं। सारी सड़कों पर कूड़ा हो जाता है। हमारी सरकार बनेगी तो हर महीने की सात तारीख को सारे कर्मचारियों की तनख्वाह उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएंगी जिससे उनको हड़ताल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।'

इसी बीच भीड़ में कुछ लोग मोदी-मोदी चिल्लाकर हंगामा करने लगे तो केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा, 'इनको पूछ लो अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से हाउस टैक्स माफ होता है तो मैं भी चिल्लाऊंगा मोदी-मोदी-मोदी। अरे मोदी ने तुम्हारे बिजली के रेट कम करे क्या? अगर बिजली के रेट कम होते हो मोदी-मोदी चिल्लाने से तो मैं भी चिल्लाऊंगा मोदी-मोदी-मोदी। मोदी-मोदी करने से पेट नहीं भरता।' इसके बाद मोदी-मोदी चिल्लानेवालों को केजरीवाल ने पागल करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+