दिल्ली CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Death Threat to Arvind Kejriwal: मुंडका निवासी एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कॉल करके जाने से मारने की धमकी सोमवार रात दी। फिलहाल पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi CM Arvind Kejriwal

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार रात करीब 12 बजकर 05 मिनट एक शख्स ने कॉल करके दी। सीएम केजरीवाल को धमकी मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी मुंडका का रहने वाला है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंडका के रहने वाले जय प्रकाश ने सोमवार की रात करीब 12 बजकर 05 मिनट पर पीसीआर कॉल कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। सीएम को मिली इस धमकी के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि फोन पर धमकी देने वाला 38 वर्षीय आरोपी जय प्रकाश मानसिक रूप से बीमार है। जय प्रकाश का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास गुलाबी बाग में चल रहा है। मानसिक रोगी होने के चलने पुलिस ने जय प्रकाश नाम के शख्स को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Recommended Video

    Delhi CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी, Delhi Police के पास आया फोन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+