अरविंद केजरीवाल ने DJB के उपभोक्ताओं को दी सलाह, बोले- 'पानी का बिल आ रहा है गलत तो मत भरिए'
Delhi Water Bill Waiver Scheme: दिल्लीवासियों को पानी का गलत बिल मिलने की शिकातय पर सीएम अरविंद केजवारी ने सलाह देते हुए कहा, 'अगर आपको लगता है कि पानी का बिल ज्यादा आ रहा है तो भुगतान मत करिए।'

Delhi Water Bill Waiver Scheme: पिछले कुछ समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को जनता की ओर से दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वार पानी (water) का गलत बिल भेजने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों के मिलने के बाद सीएम अरविंद केजवारी ने दिल्ली की जनता को सलाह दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि पानी का बिल गड़बड़ (ज्यादा) आ रहा है तो भुगतान मत करिए। बस, थोड़ा इंतजार कीजिए।
दरअसल, यह बाते पटपड़गंज इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के 110 लाख लीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) का लोकार्पण के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही। यहां बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, 'अगर पानी के बिल को लेकर समस्या आ रही है तो आप चिंता मत कीजिए। दिल्ली सरकार जल्द ही ऐसे गलत बिलों को सही करने की योजना ला रही है।' हालांकि, सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिनके पानी के बिल ठीक आए हैं, वो भर दें।
तो वहीं, उन्होंने कहा कि जिन्हें शक है कि उनके बिल ठीक नहीं आए हैं, वो थोड़ा इंतजार कर लें। हम पानी के बिल ठीक करने के लिए जल्द ही माफी योजना लाने वाले हैं। सीएम केजरीवाल ने बोलके हुए कहा, 'उन्हें कई शिकायतें मिली हैं कि पानी का बिल अनाप-शनाप आ रहा है। दिल्ली में पानी के बिलों की समस्या है। वाटर बोर्ड के अंदर कुछ समस्या है, जिसके कारण गड़बड़ी हो रही है।' ऐसे में उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा कि आप लोग चिंता मत करना, हम आपकी परेशानी दूर करेंगे।
केंद्र से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
इस दौरान सीएन केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पानी बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को मिलने वाले पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाए। कहा कि वर्तमान में दिल्ली को लगभग 800 से 850 एमजीडी पानी मिल रहा है। अगर 1300 एमजीडी पानी मिलने लग जाए, तो हम हर घर में 24 घंटे पानी सप्लाई कर सकते हैं। बोलके हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार जरा सा इशारा कर दे, तो पड़ोसी राज्यों से दिल्ली को और पानी मिल सकता है।
Recommended Video
1997-98 के फैसले का किया जिक्र
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में पानी की उपलब्धता की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1997-98 के आसपास दिल्ली के लिए 800-850 एमजीडी पानी तय किया गया था। उस वक्त दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, जो आज बढ़कर 2.5 करोड़ हो गई है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली का पानी नहीं बढ़ाया गया। लेकिन, लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की मांग भी बढ़ी है। दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली को यमुना और गंगा से और पानी मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications