INDIA गठबंधन की बैठक से पहले तमिलनाडु भवन पहुंचे सीएम केजरीवाल, एमके स्टालिन से की मुलाकात
INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की आज (19 दिसंबर) देश की राजधानी दिल्ली में एक बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु भवन पहुंचे। यहां उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की।
बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह तमिलनाडु भवन पहुंचे। यहां तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सीएम केजरीवाल का अपनी बुक भी भेंट की। इस मुकालात के बाद वहां से निकले समय केजरीवाल ने कोई टिप्पणी नहीं की। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल ने सोमवार को ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की आज दिल्ली के अशोका होटल में बैठक होनी है। इस बैठक में 28 सियादी दलों के प्रमुख और उनके नेता शामिल होंगे। बैठक के जरिए विपक्षी दलों को फिर से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications