CM केजरीवाल ने सड़क सौंदर्यीकरण का किया निरीक्षण, कहा-दिल्ली में सड़कों को सुंदर बनाने की कोशिश...

CM केजरीवाल ने सड़क सौंदर्यीकरण का किया निरीक्षण, कहा-दिल्ली में सड़कों को सुंदर बनाने की कोशिश...

नई दिल्ली, 31 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (31 मई) को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ पीतमपुरा के पास रानी बाग में सड़क सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सरकार ने पीडब्ल्यूडी के तहत 500 किलोमीटर सड़कों के सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हम दिल्ली में सड़कों को सुंदर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य पीडब्ल्यूडी के तहत 500 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण करना है, जिसके लिए हम अपनी पायलट परियोजना को कम दूरी के लिए शुरू करने की योजना बना रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पायलट प्रोजेक्ट सितंबर-अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। प्रगति का काम चल रहा है।''

Recommended Video

      Satyendar Jain की गिरफ्तारी पर बोले Arvind Kejriwal- फर्जी केस में फंसाया गया | वनइंडिया हिंदी
      Arvind Kejriwal

      दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''मुझे उम्मीद है कि पायलट प्रोजेक्ट सितंबर-अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। हमारा मकसद दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाना है।'' वहीं मनीष सिसोदिया ने सोमवार (30 मई) को रोहिणी में 7.47 किलोमीटर लंबी सड़कों के विकास के लिए 6.1 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

      उन्होंने शहर की सड़कों की मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ने रोहिणी में सड़कों की इंटर-कनेक्टिविटी में सुधार और आंतरिक सड़कों पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए "युद्धस्तर" पर काम करना शुरू कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+