दिल्ली के सीएम केजरीवाल का डाउन हुआ शुगर लेवल, जानिए उनकी हेल्थ से जुड़ी ये बात

Delhi CM Arvind Kejriwal Health: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की ब्लड और शुगर लेवल लगातार डाउन हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Arvind Kejriwal Health

शुगर लेवल 46 तक गिरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों के अनुसार शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत घातक साबित हो सकता है। हालांकि ईडी हिरासत के बीच अरविंद केजरीवाल रोजाना अपने परिवार से मिलते हैं।

सीसीटीवी निगरानी में दिल्ली सीएम

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शुगर से पीड़ित केजरीवाल की सीसीटीवी सर्विलांस में लगातार निगरानी की जा रही है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री को छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है।

28 मार्च तक कस्टडी में केजरीवाल

21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल से उनके आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ की थी, जिसके बाद देर रात उनको घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अगले दिन राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनको 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल हिरासत में भी दिल्ली की सरकार चला रहे हैं। भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।

दिल्ली विधानसभा में हंगामा

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा, "सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष की मांग थी कि केजरीवाल को रिहा करो, विपक्ष की अपनी मांग रही। पहले आधे घंटे के लिए सदन स्थगित किया गया लेकिन जब दोबारा भी विधायकों का हंगामा जारी रहा तो सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+