'देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव निंदनीय', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली की सड़कें अखाड़े में तब्दील हो गईं, जब नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे पहलवानों को पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा व्यक्त की।

delhi

Wrestlers Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को नए संसद भवन की सौगात दी। दूसरी तरफ, दिल्ली की सड़कें अखाड़े में तब्दील हो गई, जब नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे पहलवानों को पुलिस ने खदेडा। घसीटते हुए हिरासत में लिया गया। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा व्यक्त की। सीएम ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद गलत और निंदनीय है।

आपको बता दें कि पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंबे वक्त से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में नए संसद भवन के पास 'महिला सम्मान महापंचायत' बुलाने का ऐलान किया गया था। जिसको अंतिम रूप देने के लिए पहलवान नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे थे। हालांकि, बीच रास्ते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग का इस्तेमाल कर पहलवानों को बीच रास्ते ही रोक दिया।

BJP अहंकार में खिलाड़ियों की आवाजों को बूटों तले रौंद रही- प्रियंका

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस कार्रवाई को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। बीजेपी सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज- राहुल

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद लोगों की आवाज है। प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं। राज्याभिषेक पूरा हुआ, 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+