CM केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पहली बार दी गई इंसुलिन, AAP का दावा- 320 पार था शुगर लेवल
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पहली बार इंसुलिन दी गई थी।
आप का दावा है कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। वहीं तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 217 था।

तिहाड़ जेल के अधिकारी के मुताबिक, ''कल (22 अप्रैल) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में कम खुराक वाली इंसुलिन दी गई। कल उनका शुगर लेवल 217 था, एम्स टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है।''
AAP का दावा - 320 पार था शुगर लेवल
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई दिनों के संघर्ष के बाद तिहाड़ जेल के अंदर इंसुलिन दिया गया है।
आप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ''आखिरकार, भाजपा और उसके जेल प्रशासन को होश आया और उन्होंने जेल में सीएम केजरीवाल को इंसुलिन दिया। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। यह भगवान हनुमान के आशीर्वाद और दिल्ली के लोगों के संघर्ष के कारण ही संभव हो पाया है। हम अपने मुख्यमंत्री को इंसुलिन पहुंचाने में सफल रहे हैं।''
कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया एक्शन
20 अप्रैल को मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एम्स के विशेषज्ञों ने तिहाड़ के डॉक्टरों को सलाह दी थी कि अगर उनका शुगर लेवल बढ़ जाए, या एक निश्चित स्तर से ऊपर चला जाए तो उन्हें इंसुलिन दिया जा सकता है।
अदालत द्वारा एम्स (AIIMS) को निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद अरविंद केजरीवाल की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। इनका काम सीएम केजरीवाल के शूगर लेवल को कंट्रोल रखना और उन्हें इंसुलिन की जरूरत है या नहीं, ये देखना है।
सीएम केजरीवाल जेल में घर से आने वाला खाना खा रहे है। उनके डॉक्टर ने जो डाइट चार्ट तैयार वो अपना खाना उसी के मुताबिक ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications