Chhath Puja 2023: छठ पूजा की दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का आज यानी रविवार 19 नवंबर को तीसरा दिन है। छठ पर्व की शुरूआत 17 नवंबर से हुई थी। आज संध्याकाल में सूर्यदेव को पहला अर्ध्य दिया जाएगा, जिसके लिए घाटों पर अभी से भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। दिल्ली सीएम ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।

Delhi CM Arvind Kejriwal

इतना ही नहीं, सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा कि छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। तो वहीं, मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी दिल्ली वासियों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा,

सभी को आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं। आज संध्या अर्घ के समय घाटों पर जाकर, छठी मइयाँ से प्रार्थना करूंगी कि, वे सभी दिल्लीवालों के जीवन में ख़ुशियाँ- उमंग लेकर आए, और सभी की मनोकामनाएँ पूरी करें..जय छठी मइयां की।

छठ पर्व में विशेष तौर पर सूर्य देवता और छठ माता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इनती पूजा से संतान प्राप्ति, संतान की रक्षा और सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+