NDA एग्जाम क्लियर करने 32 छात्रों को सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये खास बात
Arvind Kejriwal: देश की राजधानी दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ने वाले 32 छात्रों ने एनडीए का एग्जाम क्लियर कर लिया। छात्रों द्वारा एनडीए का एग्जाम क्लियर करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को बधाई दी। साथ ही, कहा कि देश की सेवा के लिए दिल्ली सदैव तत्पर रहेगी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है।'

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि सिर्फ एक साल में दिल्ली के आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल ने बेहतरीन नतीजे दिखाए हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। दिल्ली देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
वहीं, मंत्री आतिशी मार्लेना ने इस ऐतिहासिक दिल बताया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, अपने पहले बैच में ही अरविंद केजरीवाल सरकार के आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल से 32 छात्रों ने UPSC द्वारा आयोजित NDA का एग्जाम क्लियर किया है।
आज इन सफल विद्यार्थियों से चर्चा की, जिनके लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना अब हकीकत का रूप ले रहा है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि स्कूल की वर्दी में बैठे ये छात्र कल सेना की वर्दी पहन देश की रक्षा करेंगे। Mock-tests से physical training तक, शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल ने बच्चों को सही मायने में NDA और सेना का हिस्सा बनने के लिए तैयार किया है, ताकि ये सच्ची श्रद्धा से इंडिया की सेवा कर सके।
इस दौरान आतिशी ने बीजेपी सरकार की भी आलोचना की। आतिशी ने कहा कि मात्र एक साल पहले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल का उद्घाटन किया था। आज इस स्कूल से 32 दिल्ली के बच्चों ने NDA का एग्जाम क्लियर किया है। भाजपा झूठे केस कर के मनीष सिसोदिया को जेल में डाल सकती है, लेकिन उनके सपनों को सच होने से नहीं रोक सकती।












Click it and Unblock the Notifications