मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति को लेकर बुलाई समीक्षा बैठक, लॉकडाउन पर चर्चा संभव

नई दिल्ली, अप्रैल 17। राजधानी दिल्ली में शनिवार से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन वीकेंड कर्फ्यू से एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के संक्रमित मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया। शुक्रवार को दिल्ली में 19486 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। इस भयावह स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में नोडल मंत्री बनाए गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल होंगे।

Arvind kejriwal

Recommended Video

    Weekend Curfew: Delhi में चप्पे-चप्पे पर Police तैनात, हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर | वनइंडिया हिंदी

    सीएम कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी

    जानकारी के मुताबिक, ये समीक्षा बैठक दोपहर 1 बजे होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, "दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर 1 बजे नोडल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों के साथ COVID प्रबंधन पर एक समीक्षा बैठक करेंगे।"

    बैठक में लॉकडाउन पर चर्चा संभव

    जानकारी के मुताबिक, इस समीक्षा बैठक में लॉकडाउन के विकल्प पर चर्चा की जा सकती है, क्योंकि दिल्ली में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, उसके आगे वीकेंड कर्फ्यू का असर अधिक प्रभावी नहीं होगा। केजरीवाल ने खुद ये बात कही थी कि अगर दिल्ली में बढ़ते मामलों की वजह से बेड की संख्या में कमी आई तो फिर लॉकडाउन पर विचार किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+