Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकते तो हमें सौंपें', प्रगति मैदान टनल लूट पर CM केजरीवाल ने LG से मांगा इस्तीफा

प्रगति मैदान टनल लूटकांड को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से कमजोर कानून व्यवस्था के लिए इस्तीफे की मांग की है। साथ ही कहा है कि हम आपको दिखाएंगे कि कैसे शहर और नागरिकों को सुरक्षित रखा जाए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6 महीने में हुई हत्या, लूट, रेप के प्रयास जैसे मामलों में कमजोर कानून व्यवस्था के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना को जिम्मेदार ठहराते आए हैं। वहीं, सोमवार को प्रगति मैदान टनल लूटकांड को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की नाराजी देखने को मिली। दिल्ली सीएम ने एलजी से इस्तीफे की मांग की है।

सीएम ने कहा कि कुछ ऐसा रास्ता बनाएं, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।

Pragati Maidan tunnel loot

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में बढ़ते क्राइम के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच 'लेटर वॉर' भी देखने को मिली थी। जिसमें पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एलजी को घेरा था। उसके बाद एलजी ने भी जवाब देते हुए अपराध का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी थी।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

वहीं, मामले में महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने निशाना साधते हुए कहा कि क्राइम कैपिटल दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की दिन दहाड़े धज्जियां उड़ी। प्रधानमंत्री को विदेश से फ़ुरसत नहीं, गृह मंत्री को जोड़-तोड़ की राजनीति से आराम नहीं और दिल्ली पुलिस अन्य कामों में व्यस्त है। आम आदमी की सुरक्षा यहां भी भगवान भरोसे। प्रधानमंत्री निवास से चंद किलोमीटर दूर प्रगति मैदान टनल में घटी इस घटना की जवाबदेही किसकी है? क्यों देश की राजधानी में भी अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं? 6 महीने में क्राइम ग्राफ में इजाफा...

जनवरी में हुई ये घटनाएं

  • 1 जनवरी- दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 की दरम्यानी रात बीच सडक एक कार ने स्कूटी सवार अंजली को टक्कर मारी। उसके बाद करीब 12 किलोमीटर तक घसीटता ले गया।
  • 2 जनवरी- उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक सिरफिरे ने ब्रेकअप से नाराज होकर लड़की को चाकू मार दिया। गनीमत रही कि लड़की बच गई। आरोपी हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार हुआ।
  • 4 जनवरी- मायापुरी थाना क्षेत्र में एक एएसआई शंभू दयाल की दिनदहाड़े चाकू के गोद कर हत्या कर दी गई। करीब 12 बार चाकू से वार किए गए थे।
  • 14 जनवरी- शक्ति नगर रूप नगर इलाके में 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने एक युवती का पीछा किया। फिर गन प्वाइंट पर 5 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया।
  • 9 फरवरी - नजफगढ़ के मित्रांव गांव में साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी।

फरवरी, अप्रैल में हुई ये घटनाएं

  • 21 फरवरी- मॉडन टाउन इलाके स्थित एचडीएफसी बैंक के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार भी हुआ।
  • 25 फरवरी- दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के पश्चिमी जिले में चाकू की नोंक पर महिला को लूटा गया।
  • 22 फरवरी- कालिंदी कुंज थाना इलाके में म्यांमार में चार लोगों ने एक महिला से गैंगरेप किया। पहले बेहोश करके ऑटो में उसका अपहरण किया। फिर गैंगरेप किया।
  • 8 मार्च - मुडका में होली के दिन दो गुटों में जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 घायल हुए थे।
  • 4 अप्रैल- ओखला विहार मेट्रो की लिफ्ट नंबर चार में एक लड़की के साथ छेड़खानी हुई। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया था।
  • 12 अप्रैल- एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा। फिर बोरे में करावल नगर के महालक्ष्मी विहार में महिला का शव बरामद हुआ।
  • 14 अप्रैल- गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार के दौरान हत्या कर दी गई थी।

मई में बढ़ा क्राइम ग्राफ

  • 2 मई- दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार के दौरान टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई थी।
  • 17 मई - पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में 35 साल की एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।
  • 18 मई- दिल्ली के गांधीनगर में एक युवक ने अपने ही गांव के दूसरे लड़के की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी।
  • 29 मई- दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में सुबह करीब 4 बजे नाबालिग लड़की की हत्या चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लड़की साक्षी के पेट में साहिल ने 34 वार किए थे।
  • 31 मई- दिल्ली के कृष्णा नगर में मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद दोनों हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जून में फिर दहली दिल्ली

  • 5 जून- दिल्ली के नेब सराय में एक युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
  • 18 जून- आर के पुरम में पैसे के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने बीच-बचाव करने आई दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • 18 जून- दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
  • 24 जून- दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग में दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बीच सड़क दो लाख की लूट को अंजाम दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+