10वीं के चार छात्रों का पहले किया गया पीछा और स्कूल के बाहर चाकू से हुआ हमला, पूरा मामला हैरान कर देगा
10वीं के चार छात्रों का पहले किया गया पीछा और स्कूल के बाहर चाकू से हुआ हमला, पूरा मामला हैरान कर देगा
नई दिल्ली, 12 दिसंबर: दिल्ली में एक स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूर्वी दिल्ली में शनिवार को एक स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के चार छात्रों का पहले पीछा गया और फिर स्कूल के बाहर चाकू से हमला किया गया। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्रों की पहचान गौतम, रेहान,फैजान और आयुष के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद, छात्र स्कूल से निकल रहे थे, जब उनपर हमला किया गया है।

10वीं कक्षा के कई छात्र इस घटना के गवाह भी हैं। पास के स्कूली छात्रों ने बताया कि खुद को बचाने के लिए छात्र पार्क की ओर भाग रहे थे। उसी दौरान चारों छात्राओं को अपराधियों ने पकड़ लिया और चाकू से हमला किया। 10वीं कक्षा के छात्र गौतम, रेहान, फैजान और आयुष गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिलोकपुरी में पढ़ते थे। ये चारों लड़के अपनी परीक्षा के लिए सर्वोदय बाल विद्यालय केंद्र पर गए थे।
घटना के बाद चार लड़कों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय लड़कों का काफी खून बह चुका था। पांडव नगर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सरकारी स्कूल के बाहर अफरा-तफरी में छुरा घोंपने से घायल एक छात्र की मां के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस को पार्क में कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस गवाहों से बात कर रही है। मौके पर पहुंची पांडव नगर थाना पुलिस को घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिर हमला क्यों गया और हमलावर लड़के क्यों थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications