दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत का असल सूत्रधार? इस शख्स ने खत्म कर दिया 27 साल का 'वनवास', निकाला केजरीवाल का दम
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में 27 साल बाद फिर से पूरी राजधानी भगवामय हो गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि दिल्ली चुनाव में इतना बड़ा उलटफेर होगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर दिल्ली की सत्ता में भाजपा को लाने का पूरी कहानी रची है।
दिल्ली की 70 सीटों में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। दिल्ली में ऐसा मोदी मैजिक चला कि नई दिल्ली से खुद आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हार गए। इतना ही नहीं पार्टी के सेकंड लीड नेता मनीष सिसोदिया का सीट बदलना भी काम नहीं आया और पटपड़गंज छोड़कर जंगपुरा जाने वाले सिसोदिया को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में 'आप' का सूपड़ा साफ! इस मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा दांव
दिल्ली की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। 2025 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐसा परचम लहराया कि आम आदमी पार्टी की जड़ें पूरी तरह उखड़ गईं। 27 साल बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत का असली शिल्पकार कौन है? बात उस शख्स की होगी?
दिल्ली में बीजेपी युग की शुरुआत!
बीजेपी की इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं को जाता है, लेकिन पर्दे के पीछे एक ऐसा मास्टरमाइंड था, जिसने चौंकाने वाली रणनीति से यह जीत दिलाई। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि बैजयंत पांडा हैं, जिन्होंने ना सिर्फ दिल्ली बल्कि ओडिशा की राजनीति में भी बड़ा उलटफेर करके दिखाया था।
बैजयंत पांडा: बीजेपी के 'चाणक्य' जिन्होंने AAP को जड़ से हिला दिया!
ओडिशा की राजनीति में भूचाल लाने वाले बैजयंत पांडा को हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। उनकी रणनीति की बदौलत ही 24 साल से सत्ता में जमी नवीन पटनायक की सरकार को ओडिशा में उखाड़ फेंका गया था। दिल्ली चुनावों में भी उन्होंने वही करिश्मा दोहरा दिया और अरविंद केजरीवाल की सरकार का अंत कर दिया।
ये भी पढ़ेंं: Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली सीट पर क्यों हारे अरविंद केजरीवाल? AAP सुप्रीमो की हार की 5 बड़ी वजह
पिछले नगर निगम चुनावों में भी पांडा का कमाल
दिल्ली में नगर निगम चुनावों के दौरान भी जब सभी को लग रहा था कि बीजेपी की हालत खराब हो जाएगी, तब बैजयंत पांडा की सूझबूझ ने पार्टी की साख बचा ली। उनकी रणनीति के कारण बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी। यही वजह रही कि हरियाणा जीतने के बाद बीजेपी नेतृत्व ने बैजयंत पांडा को दिल्ली की कमान सौंपी और उन्होंने कमाल कर दिखाया।
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव!
दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि दिल्ली में अब बीजेपी युग की शुरुआत हो चुकी है। जिस आम आदमी पार्टी ने एक समय बिजली, पानी और मुफ्त सुविधाओं के दम पर सत्ता हासिल की थी, अब वह खुद सियासी अंधकार में चली गई है।
ये भी पढ़ेंं: Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में RSS किसे बनवा सकता है मुख्यमंत्री? मोदी के करीबी BJP नेता का आ रहा नाम
चाय बेचने वाला शख्स प्रधानमंत्री बन सकता है, झुग्गी में रहने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन राजनीति में सत्ता हाथ से फिसलते देर नहीं लगती। 2025 के चुनावों ने दिखा दिया कि सत्ता की चकाचौंध में रहने वाले नेता एक झटके में हाशिए पर भी पहुंच सकते हैं। अब दिल्ली में एक नई राजनीतिक कहानी लिखी जा रही है, और उसके सूत्रधार बैजयंत पांडा बन चुके हैं।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications