Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव हारने के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल? AAP प्रमुख की आई पहली प्रतिक्रिया
Delhi election result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणपा के आंकड़े अब निर्याणक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलनी तय मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि अभी फाइनल परिणाम आना अभी बाकी लेकिन इससे पहले ही अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। केजरीवाल ने भाजपा की दिल्ली में जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक वीडियो जारी किया है।

दिल्ली चुनाव ही नहीं अपनी सीट भी हार गए हैं केजरीवाल
बता दें अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा से उन्हें करारी हार मिली है।प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। 3182 वोटों से प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार पर भाजपा जश्न मना रही है।
दिल्ली हारने के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कहा "हम बड़ी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है।ष्
केजरीवाल ने बताया चुनाव हारने के बाद क्या करेंगे?
केजरीवाल ने कहा "हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।"
#WATCH | On #DelhiElection2025, AAP national convener and former Delhi CM, Arvind Kejriwal, "We accept the mandate of the people with great humility. I congratulate the BJP for this victory and I hope they will fulfil all the promises for which people have voted them. We have… pic.twitter.com/VZOwLS8OVH
— ANI (@ANI) February 8, 2025
स्वाती मालीवाल ने केजरीवाल की हार पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाती मालीवाल ने केजरीवाल की हार पर कसा तंज है। चुनाव के नतीजों पर कहा, "घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications