Delhi Chunav Result 2025: कब और कहां देखें दिल्ली चुनाव के सबसे तेज और सटीक नतीजे, किसकी बन रही सरकार?
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान के बाद अब 8 फरवरी (शनिवार) को होने वाली मतगणना को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। बुधवार को हुए मतदान में 60.54% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इसकी वजह से नतीजों को लेकर दिलचस्पी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि मतदान प्रतिशत 2020 के मुकाबले कम रहा है।
ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार,भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है,जिससे वह 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि,आम आदमी पार्टी (AAP) भी लगातार अपनी सरकार बचाए रखने की कोशिश में लगी हुई है।

Delhi Election Result 2025: मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी,भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। इस चुनाव में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे।
ये चुनाव सत्ताधारी आप,बीजेपी और कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जहां आप अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी लगभग 27 वर्षों के बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है।
Delhi Chunav Parinam 2025: कहां देखें मतगणना के तेज, सटीक और लाइव अपडेट?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए डाले गए मतों की आधिकारिक गिनती शनिवार,8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in और उनके विशेष रिजल्ट पोर्टल results.eci.gov.in पर लाइव अपडेट देखे जा सकते हैं।
इसके अलावा,हमारी न्यूज वेबसाइट hindi.oneindia.com और अन्य न्यूज चैनलों पर भी इन नतीजों की लाइव कवरेज उपलब्ध होगी। मीडिया संस्थानों पर विशेषज्ञों की राय और विश्लेषण भी देखा जा सकता है।
Delhi Chunav Result 2025 News: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे यह तय करेंगे कि क्या आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बनाए रख सकेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में जुटी है और इसी की वजह से आप की चुनौतियां बढ़ी हुई लग रही हैं।
Delhi Chunav Result 2025 Hindi: एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को 'आप' पर बढ़त
अभी तक दिल्ली चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उसमें से ज्यादातर ने बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना जताई है और आम आदमी पार्टी की एक दशक पुरानी सत्ता का अंत होता दिखाया गया है। जहां तक कांग्रेस की बात है तो पिछले दो विधानसभा चुनावों से इस बार उसकी स्थिति में काफी सुधार की संभावनाएं जाहिर की गई हैं।
Delhi Assembly Election Result 2025: ईवीएम में वोटों की गिनती के बाद ही आएंगे आधिकारिक नतीजे
लेकिन, आखिरकर सभी की नजरें चुनाव परिणामों पर ही टिकी हैं। खासकर के इसकी अहमियत इस वजह से बढ़ गई है कि इस बार थोड़ा कम मतदान हुआ है और इससे अंतिम नतीजों में बहुत ही ज्यादा उलटफेर की आशंका बनी रहेगी। बहरहाल नतीजों से ही तय होगा कि दिल्ली की जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है और अगले पाच वर्षों तक राजधानी की कमान किसके हाथों में देती है।












Click it and Unblock the Notifications