Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई दिल्ली सीट पर संदीप दीक्षित ने ऐसे लिया मां की हार का बदला! 12 साल बाद केजरीवाल को भी ले डूबे

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली चुनाव के रिजल्ट जितना भाजपा के लिए खुश करने वाले हैं, उतने ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी को परेशान करने वाले हैं। 27 साल बाद बीजेपी का सूखा खत्म हो गया और दो तिहाई बहुमत (48 सीट) के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच हैरान करने वाली खबर ये थी कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नई दिल्ली से हार गए, उनको भाजपा के प्रवेश सिंह ने पटकनी दी, लेकिन केजरीवाल की हार एक तरह से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित का बदला भी माना जा सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का सबसे सनसनीखेज नतीजा नई दिल्ली सीट से आया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन इस हार में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई। दिलचस्प बात यह है कि संदीप दीक्षित को मिले वोटों की संख्या लगभग उतनी ही थी, जितने वोटों से केजरीवाल हारे।

Delhi Chunav Result 2025

केजरीवाल की हार और 2013 की यादें

यह चुनाव संदीप दीक्षित के लिए सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं थी, बल्कि एक 'फैमिली बैटल' थी। 2013 में इसी सीट से अरविंद केजरीवाल ने संदीप दीक्षित की मां, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भारी अंतर से हराया था। 12 साल बाद ऐसा लग रहा है कि राजनीति का पहिया घूम चुका है और इस बार संदीप दीक्षित की मौजूदगी ने केजरीवाल की हार तय कर दी।

टॉप थ्री उम्मीदवार कुल वोट मार्जिन
1
प्रवेश वर्मा (BJP) 30088 4089
2
अरविंद केजरीवाल (AAP) 25999 -4089
3
संदीप दीक्षित (CONG) 4568 -25520

इस नतीजे से यह कहा जा सकता है कि अगर संदीप दीक्षित इस चुनाव में नहीं होते, तो समीकरण कुछ और हो सकते थे।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली सीट पर क्यों हारे अरविंद केजरीवाल? AAP सुप्रीमो की हार की 5 बड़ी वजह

2013 से 2025: बदला पूरा हुआ?

2013 में जब अन्ना आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए, तब उन्होंने शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और नई दिल्ली सीट से उन्हें हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। शीला दीक्षित तीन बार यहां से जीत चुकी थीं, लेकिन केजरीवाल ने उन्हें 25,000 से अधिक वोटों से पराजित कर दिया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत का असल सूत्रधार? इस शख्स ने खत्म कर दिया 27 साल का 'वनवास', निकाला केजरीवाल का दम

अब 2025 में वही कहानी दोहराई गई, लेकिन इस बार हारने वाले अरविंद केजरीवाल थे। राजनीति में वक्त के साथ समीकरण बदलते हैं और इस बार समीकरण केजरीवाल के खिलाफ रहा। संदीप दीक्षित के मैदान में होने से यह चुनाव सिर्फ एक आम मुकाबला नहीं रहा, बल्कि यह एक पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नया अध्याय बन गया।

दिल्ली में बीजेपी की जीत और नई दिल्ली सीट पर हुए इस उलटफेर ने यह साफ कर दिया कि राजनीति में कोई भी अजेय नहीं होता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+