Delhi Chunav: बिगड़ती व्यवस्था से आहत चुनावी समर में उतरा था सिपाही पंकज, अब दिल्ली पुलिस ने कर दिया सस्पेंड
Delhi Chunav 2025: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पंकज शर्मा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट चुनाव लड़कर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, उन्होंने ऑन ड्यूटी नॉमिनेशन दाखिल किया और चुनाव लड़ा था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांस्टेबल पंकज शर्मा ने सरकारी नौकरी में रहते हुए नई दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसके लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पंकज शर्मा ने पुलिस की वर्दी में भी प्रचार किया था। साथ ही, दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग दोनों को गलत जानकारी दी। इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है।

दिल्ली पुलिस की 6वीं बटालियन डीएपी के पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन वी.स्वामी ने शर्मा ने सिपाही पंकज के चुनाव लड़ने और उसके खिलाफ कार्रवाई (निलंबित) की पुष्टि की है। पुलिस उपायुक्त की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है कि सिपाही पंकज शर्मा (संख्या 3691/डीएपी) राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों में शामिल पाया गया है।
आचरण नियमों का उल्लंघन
बता दें कि सिपाही पंकज शर्मा ने 2025 के दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। ये नियम-5, सीसीएस (आचरण) नियम-1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में पंकज शर्मा ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर रहते हुए खुद को सामाजिक कार्यकर्ता होने का झूठा दावा किया था।
29 जनवरी को वापस आना था ड्यूटी पर
इस गलत सूचना के कारण उनके खिलाफ और अधिक जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। पहले निलंबित होने के बावजूद, शर्मा को 29 जनवरी को ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन न तो उसने ड्यूटी के लिए रिपोर्ट किया और न ही विभाग को सूचित किया। इस मामले में डीडी एंट्री दर्ज की गई है।
बढ़ते अपराध को बनाया था चुनावी मुद्दा
दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आहत पंकज का कहना है कि वह व्यवस्था ठीक करने के खातिर चुनावी समर में उतरे थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बढ़ता अपराध एक चुनावी मुद्दा है। ये चुनावी मुद्दा होने के साथ-साथ तीन करोड़ लोगों की समस्या भी है, जिसे मैं सॉल्व करने का प्रयास करूंगा। मेरी तैनाती दिल्ली पुलिस के 6 बटालियन में है और मुझे नौकरी करते हुए 22 साल हो गए। मैं दिल्ली के लोगों का दर्द, उनकी समस्याएं क्या हैं, इसे मैं भलीभांति समझता हूं।
बटला हाउस एनकाउंटर में शामिल होने का किया था दावा
खबर के मुताबिक, सिपाही पंकज शर्मा ने दावा किया था कि वह बटला हाउस समेत 18 एनकाउंटर में शामिल रहे हैं। इतना ही नहीं, पंकज ने बताया कि अपराध को एक पुलिसकर्मी बेहतर तरीके से समझ सकता है। क्राइम खत्म करने के लिए जनता से वोट मांग रहा था। पुलिसवाला होने से पहले दिल्ली के नागरिक हैं, इसलिए सुरक्षित दिल्ली की खातिर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: चुनाव चिन्ह जूता, चुनाव लड़ रहे कॉन्स्टेबल पंकज ने कहा- 'अगर हारूंगा, तो ड्यूटी पर लौटूंगा'












Click it and Unblock the Notifications