Delhi Chunav 2025: दिल्ली में BJP के 5 बड़े दांव, AAP कैसे करेगी इनका मुकाबला?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव अभियान और तेज हो जाने की संभावना है। क्योंकि, अब मतदान में एक महीने से भी कम रह गए हैं।
दिल्ली में फिलहाल मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी में होता दिख रहा है। कांग्रेस इस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए लालायित है तो बीजेपी 27 साल के अपने सत्ता के वनवास को खत्म करने के लिए सब कुछ दांव पर झोंक चुकी है।

हालांकि, बीजेपी अभी तक औपचारिक चुनाव प्रचार में अपने दोनों प्रतिंद्वियों से पीछे दिख रही है, लेकिन उसके पास अभी भी पांच ऐसे हथियार हैं, जिसके दम पर लगता है कि वह आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने जा रही है।
Delhi Chunav 2025: पहला) झुग्गी झोपड़ी वालों को फ्लैट आवंटन
वहीं पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैट के चाबी उपलब्ध करवाए हैं। स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन निवासियों के लिए 1,675 फ्लैट का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है। इस तरह से बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने आप के सबसे बड़े वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है और यह उसके लिए इस बार बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
Delhi Chunav 2025: दूसरा) आप सरकार की योजनाओं को जारी रखने का दिया भरोसा
आम आदमी पार्टी की ओर से यह दावा किया जाता रहा है कि अगर उसकी सरकार नहीं बनी और बीजेपी आ गई तो वह उसकी ओर से जारी सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी। लेकिन, दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर न सिर्फ 'आपदा सरकार' कहकर हमला किया,बल्कि कहा, 'ये लोग अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं।'
उन्होंने आगे कहा,'यही वजह कि वह झूठ बोल रहे हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सभी चल रही कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी...लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली में सभी योजनाएं चलती रहेंगी। पर बेईमानों का जो ठेका है उसे हटाया जाएगा....हम इस आपदा वाले लोगों को हटाएंगे, ईमानदार लोगों को लाएंगे और सभी कल्याणकारी योजनाओं को आगे लेकर चलेंगे।'
Delhi Chunav 2025: तीसरा) आप सरकार के 10 वर्षों का कार्यकाल और घोटालों का आरोप
यह तथ्य है कि शराब नीति घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह जैसे आप के बड़े नेता तिहाड़ जेल में रहकर जमानत पर बाहर निकले हुए हैं।
केजरीवाल की जमानत में तो ऐसी शर्तें हैं कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर आतिशी मार्लेना को कुर्सी देनी पड़ी। आप सरकार के खिलाफ भाजपा कई और घोटालों के आरोपों को लेकर हमले कर रही है। पार्टी यह भी कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट की शर्तों की वजह से केजरीवाल जीतने पर भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।
ऊपर से आप को 10 साल की एंटी-इंकंबेंसी का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली, सड़क, पानी, प्रदूषण, स्वास्थ्य,शिक्षा और साफ-सफाई जैसे तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर आम आदमी पार्टी के लिए भाजपा के हमलों का जवाब देना आसान नहीं है।
खासकर तब जब एमसीडी पर भी उसी का कब्जा हो चुका है। बार-बार के वादों के बावजूद यमुना मैली से भी आगे निकलकर जहरीली हो चुकी है। आप के लिए इन मुद्दों का जवाब देना आसान नहीं होगा।
Delhi Chunav 2025: चौथा) आप और केजरीवाल पर बीजेपी का 'शीशमहल' वाला अटैक
दिल्ली चुनाव से ठीक पहले सीएजी की एक रिपोर्ट ने भाजपा के हाथों में बहुत बड़ा हथियार थमा दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए आप संयोजक केजरीवाल जिस सरकारी आवास में रहते थे, उसके रिनोवेशन पर 2020 के शुरुआती अनुमान 7.91 करोड़ रुपए की जगह 2022 तक 33.66 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए, जो कि 342% ज्यादा है।
भाजपा केजरीवाल के उस आवास को 'शीशमहल'कहकर निशाना साधती रही है। केजरीवाल के इस पूर्व सरकारी आवास के अंदर की कुछ ऐसी-ऐसी डिटेल सामने आ रही है, जैसे कि 24 लाख रुपए वाले टीवी वहां लगे हुए हैं!!!
इससे आप की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। इस आवास में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिसके बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता। भाजपा इसे जनता के दर्शन के लिए खोलने की भी मांग कर रही है।
Delhi Chunav 2025: पांचवां) मजबूत उम्मीदवारों को उतारकर आप के बड़े नेताओं को उनकी अपनी ही सीटों पर घेरने की रणनीति
दिल्ली में आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी नेता हैं। बीजेपी ने इन सभी के खिलाफ अपने मजबूत प्रत्याशियों को उतारकर यह रणनीति अपनाई है कि आप के ये नेता अपने चुनाव क्षेत्र के बाहर निकलकर ज्यादा प्रचार न कर सकें।
आप के सभी दिग्गज नेताओं के मुकाबले अभी तक बीजेपी के सारे उम्मीदवार दमदार माने जा रहे हैं। संभावना है कि बीजेपी की आगे की लिस्ट में भी यही रणनीति देखने को मिलेगी।
नई दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे और पश्चिमी दिल्ली के अपने पूर्व सांसद और जाट नेता प्रवेश वर्मा, सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा में कांग्रेस के कई बार के विधायक और दिग्गज नेता तरविंदर सिंह मारवाह और कालकाजी सीट पर आतिशी के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद और गुर्जर नेता रमेश बिधूड़ी को उतारा है।
-
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications