Delhi Chunav: 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद AAP को लगेगा और बड़ा झटका! एक उम्मीदवार का रद्द हो सकता है नामांकन!

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लग सकता है। आप के 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत के नामांकन रद्द करने की मांग उठी है। दिल्ली हाई कोर्ट में मुकेश अहलावत के खिलाफ याचिका दायर कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुल्तान पुर माजरा सीट से भरे गए उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार (03 फरवरी) को इस याचिका पर विचार कर सकता है। स्थानीय निवासी सतीश चौहान ने दिल्ली हाई कोर्ट में मुकेश अहलावत के खिलाफ याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उनके नामांकन में लंबित आपराधिक मामलों, वास्तविक आय, संपत्ति, पत्नी और बच्चों की संख्या को लेकर गलत जानकारी दी गई है।

Delhi Election 2025

याचिकाकर्ता के वकील दीपक चौहान और कमल चौहान मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद के सामने याचिका लिस्टेड है, सोमवार को इसपर सुनवाई हो सकती है। याचिका दायर करने वाले शख्स का नाम सतीश चौहान है, जो सुल्तानपुरी का स्थायी निवासी है और एक समाजिक कार्यकर्ता है। इनका कहना है कि मुकेश अहलावत भी इसी इलाके में रहते हैं।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप को 31 जनवरी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उनके आठ विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब ये आठ विधायक गिरीश सोनी (मादीपुर), त्रिलोकपुरा से रोहित महरौलिया, मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (जनकपुरी), नरेश यादव (महरौली), भावना गौड़ (पालम), पवन कुमार शर्मा (आदर्श नगर) ) और बीएस जून (बिजवासन), भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आप के ये सभी 8 विधायक दिल्ली चुनाव में टिकट ना मिलने की वजह से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। आप ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपनी सूची से 20 मौजूदा विधायकों के नाम काट दिए हैं। आप ने इन विधायकों की जगह कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से आए विधायकों को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+