Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस की 15% वोट वाली योजना काम कर गई, तो इन 27 सीटों पर AAP का बिगड़ सकता है खेल

Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में अभी तक कांग्रेस ऑड-ईवन करती नजर आई है। मतलब, शुरू में यह इंडिया ब्लॉक में अपनी सहयोगी आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ जितनी आक्रामक थी,बाद में उसमें काफी नरमी आ गई। फिर भी खुद पार्टी सांसद राहुल गांधी ने आप और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला तो लगा कि कांग्रेस 5 फरवरी तक चुनाव में बनी रहेगी।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अपना पूरा प्रचार अभियान इस तरह से चला रही है, ताकि वह कम से कम 15% वोट शेयर जुटा सके। कांग्रेस के लिए यह लक्ष्य मुश्किल भी नहीं है,क्योंकि 2022 के एमसीडी चुनाव में वह लगभग 12% वोट तक पहुंच भी चुकी है। 2020 में पार्टी अपने ऐतिहासिक निचले स्तर यानी लगभग 4% तक सिमट गई थी। लेकिन, इस बार कांग्रेस निश्चित रूप से इससे काफी बेहतर प्रदर्शन के लिए लड़ाई लड़ती मालूम पड़ रही है।

delhi chunav 2025

Delhi Chunav 2025: आप के दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिशों में जुटी है कांग्रेस

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस दलित और मुस्लिम वोट बैंक पर है। पार्टी को यकीन है कि अनुसूचित जाति के प्रभाव वाली और मुस्लिम बहुल सीटों पर में इस बार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ काफी गुस्सा है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से आप को यह कहकर घेरा जा रहा है कि उसने राजेंद्र पाल गौतम जैसे दलित मंत्री को हटा दिया? पंजाब में चुनाव पूर्व वादे के बावजूद दलित को उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया?

Delhi Chunav 2025: मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस की पूरजोर कोशिश

कांग्रेस आप पर यह कहकर भी हमला कर रही है कि वह दिल्ली दंगों के दौरान कथित तौर पर चुप हो गई और कोरोना के वक्त तब्लीगी जमात के मुद्दे पर भी चुप्पी साधे रही। इन इलाकों में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों या पूर्व सीएम से प्रचार करवाने पर भी फोकस कर रही है और 40 स्टार प्रचारकों की सूची से भी यह साफ हो चुका है।

2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पूरे देश में करीब 21% वोट मिले थे। लेकिन, दिल्ली में जहां वह लगातार तीन बार सरकार बना चुकी है, वहां 4% वोट शेयर पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का भी विषय बन चुका है। लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के तहत आप के साथ गठबंधन के बावजूद फायदा नहीं मिलने के बाद अकेले चुनाव लड़ने के पीछे एक यह भी बड़ी वजह बताई जा रही है,ताकि पार्टी अपना खोया हुआ जनाधार समेटने की कम से कम शुरुआत कर सके।

Delhi Chunav 2025: 2013 में कांग्रेस ने दिखाया था अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Delhi Chunav 2025: 15% शेयर जुटाने के लिए लगभग 20 सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों पर लगा रही है दांव

इस बार कांग्रेस पार्टी कम से कम 15% वोट जुटाकर 6 से 7 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वैसे पार्टी को दर्जन भर सीटों से उम्मीद है और उसने 20 ऐसी सीटों को चिह्नित कर रखा है, जहां मजबूत उम्मीदवारों के दम पर वह मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरजोर कोशिश कर रही है।

Delhi Chunav 2025: तो इन 27 सीटों पर AAP का बिगड़ सकता है खेल

अगर 2013 के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो दिल्ली की 70 सीटों में से 27 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस पार्टी को अपना जनाधार वापस जुटा पाने का भरोसा हो सकता है। ये 27 सीटें वो हैं, जो या तो कांग्रेस जीती थी या फिर उसने वहां आम आदमी पार्टी को टक्कर दी थी, चाहे उसे जीत ही क्यों न मिली हो। इनमें से कई सीटें बीजेपी के खाते में भी गई थी।

1) नरेला- बीजेपी जीती, कांग्रेस तीसरे नंबर और आप चौथे पर

2) बादली- कांग्रेस जीती, आप तीसरे नंबर पर

3) बवाना- आप जीती, लेकिन उसे 25.69% और कांग्रेस को 25.26% वोट मिले

4) मुंडका- कांग्रेस जीती,आप तीसरे पर

5) सुल्तानपुर माजरा (SC)-कांग्रेस जीती

6) नांगलोई जाट- बीजेपी जीती, आप से आगे रही कांग्रेस

7) मंगलोपुरी (SC)- आप जीती, दूसरे स्थान पर कांग्रेस

8) चांदनी चौक-कांग्रेस जीती,आप तीसरे नंबर पर

9) मटिया महल-जेडीयू जीता,कांग्रेस दूसरे नंबर पर, आप तीसरे

10) बल्लीमारान- कांग्रेस जीती,आप चौथे नंबर पर

11) राजौरी गार्डन- अकाली दल जीता, कांग्रेस दूसरे पर ,आप तीसरे नंबर पर

12) उत्तम नगर- बीजेपी जीती,कांग्रेस दूसरे नंबर पर, आप तीसरे स्थान पर

13) नई दिल्ली- आप जीती, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

14) जंगपुरा- आप जीती, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

15) छतरपुर- बीजेपी जीती, कांग्रेस आप से आगे रही

16) बदरपुर- बीजेपी जीती, कांग्रेस दूसरे पर आप चौथे स्थान पर

17) ओखला- कांग्रेस जीती

18) लक्ष्मीनगर- आप जीती, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

19) विश्वासनगर- बीजेपी जीती, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

20) कृष्णानगर- बीजेपी जीती, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

21) गांधीनगर- कांग्रेस जीती,आप तीसरे नंबर

22) शाहदरा-बीजपी,आप तीसरे स्थान पर

23) सीमापुरी (SC)- आप जीती, दूसरे स्थान पर कांग्रेस

24) सीलमपुर- कांग्रेस जीती,आप चौथे स्थान पर

25) घोंडा-बीजेपी जीती,कांग्रेस दूसरे नंबर पर,आप तीसरे स्थान पर

26) बाबरपुर- बीजेपी जीती,कांग्रेस दूसरे नंबर पर,आप तीसरे स्थान पर

27) मुस्तफाबाद-कांग्रेस जीती, आप तीसरे स्थान पर

Delhi Chunav 2025: क्या इसी वजह से राहुल गांधी पर ज्यादा प्रहार करने से बच रहे हैं अरविंद केजरीवाल?

इन सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से घर-घर जाकर पार्टी के गारंटी कार्ड बांटे जा रहे हैं। पार्टी की यह तरकीब कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों में कारगर साबित हो चुकी है। जानकारों का कहना है कि यही वजह है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को इस चुनाव में अप्रभावी दिखाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी ने उन्हें निशाना बनाया भी, लेकिन वह इसका सीधा पलटवार नहीं कर सके।

Delhi Chunav 2025: त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस को मिल सकती है सत्ता की चाबी?

वहीं कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि अगर केजरीवाल को उनकी पार्टी से डर नहीं है तो उन्हें इंडिया ब्लॉक की पार्टियों मसलन, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से पैरवी क्यों करवानी पड़ रही है? एक्सपर्ट की राय में अगर कांग्रेस ने अपने टारगेट के हिसाब से वोट शेयर जुटा लिए और उसे कुछ सीटें मिल गईं तो त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में एक बार फिर से 2013 वाले रोल में आ सकती है, अलबत्ता इस बार कहानी कुछ अलग हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+