Delhi Chunav 2025: दिल्ली में किसकी सरकार? जानिए क्या कहते हैं किसके सितारे?
Delhi Chunav 2025: पूरे देश की निगाह इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव पर लगी हुई है। 5 फरवरी को 70 सीटों के लिए मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम आएगा। देखने वाली बात यह होगी कि परिणाम किस पार्टी के पक्ष में आएगा।
क्या अरविंद केजरीवाल हैट्रिक लगाएंगे या फिर देश का दिल भाजपा का साथ देगा, या फिर राहुल-प्रियंका का जादू चलने वाला है।

सभी राजनीतिक दल जी जान से दिल्ली विधानसभा की गद्दी पर अपनी दावेदारी पेश करने के दावे कर रहे हैं। लेकिन ग्रहों की चाल कुछ और ही कहती है। इस बार दिल्ली विधानसभा में चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। अरविंद केजरीवाल के लिए सरकार बनाना चुनौतीपूर्ण तो रहेगा ही, अन्य दल भी अप्रत्याशित परिणामों से चौंक सकते हैं।
हरियाणा के सिवानी में हुआ अरविंद केजरीवाल का जन्म (Delhi Chunav 2025)
अरविंद केजरीवाल की बात करें तो लगातार दो बार दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के सामने इस बार बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को रात्रि 12:30 बजे हरियाणा के सिवानी में हुआ है।
'समय तो कठिन है किंतु पलड़ा फिर भी भारी है' (Delhi Chunav 2025)
इनका वृषभ लग्न है और वर्तमान में गुरु की महादशा में राहु की अंतर्दशा का अंतिम चरण चल रहा है जो नवंबर 2025 तक रहेगा। गुरु-राहु के कारण इनके सामने कड़ी चुनौती पेश आ सकती है। इनका राहु एकादश स्थान में है जो तृतीय दृष्टि से लग्न को पूर्ण रूप से देख रहा है। समय तो कठिन है किंतु पलड़ा फिर भी भारी है।
शनि सप्तम दृष्टि से छठे भाव को देख रहा है
संभव है कि केजरीवाल प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए चौंकाए और फिर से सत्ता पर काबिज हो जाएं। इनका भाग्येश और कर्मेश शनि चंद्र के साथ द्वादश में बैठा है। शनि सप्तम दृष्टि से छठे भाव को देख रहा है जो संकेत देता है कि शत्रु बहुत सक्रिय हैं और इन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि केजरीवाल की कुंडली में लग्नेश शुक्र, लाभेश गुरु और पंचमेश बुध तीनों चतुर्थ स्थान में केंद्र स्थान में विराजित होकर प्रबल राजयोग बना रहे हैं, इसलिए बहुत संभावना तो यही बन रही है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार एक बार फिर दिल्ली में बन सकती है।
शनि की महादशा प्रारंभ होगी तब अधिक प्रबल राजनेता होकर उभरेंगे (Delhi Chunav 2025)
इसके बाद जब नवंबर 2025 से इन्हें शनि की महादशा प्रारंभ होगी तब अधिक प्रबल राजनेता होकर उभरेंगे। क्योंकि इनका भाग्येश और कर्मेश शनि ही है। उधर भाजपा और कांग्रेस की स्थिति को ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो मोदी मैजिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में फीका पड़ता नजर आ रहा है। वहीं राहुल गांधी का ज्योतिषीय आकलन उनके पक्ष में कम ही दिखाई दे रहा है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications