'ये छोटा सा लड़का अब दे रहा पंजाबियों को चुनौती', केजरीवाल ने परवेश वर्मा को यूं लिया आड़े हाथ

Delhi Chunav 2025 News: बीजेपी के दिग्गज नेता साहेब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमकर क्लास लगाई। केजरीवाल ने बुधवार 22 जनवरी को कहा, ' ये दिल्ली का छोटा सा लड़का जो अब पंजाबियों को चुनौती दे रहा है।'

दरअसल, यह विवाद पंजाब की गाड़ियों के दिल्‍ली में प्रवेश को लेकर बीजेपी नेता परवेश वर्मा के दिए गए बयान के बाद उठा है। इस मुद्दे पर अब अरविंद केजरीवाल ने परवेश वर्मा और गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग भी की। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परवेश वर्मा और शाह को पंजाबियों का अपमान करने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।

Arvind Kejriwal

परवेश वर्मा ने मंगलवार को केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वे नई दिल्ली में अपने अभियान के लिए पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वर्मा ने दावा किया कि पंजाब के पंजीकरण वाले वाहन दिल्ली में देखे गए, जो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले संभावित सुरक्षा खतरे का संकेत देते हैं।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, केजरीवाल ने बुधवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे को उठाया। साथ ही दावा करते हुए कहा कि, परवेश वर्मा ने कहा है कि पंजाब से आए वाहन दिल्ली में देखे गए और किसी को नहीं पता कि अंदर कौन बैठा था और यह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले एक खतरा है।'

केजरीवाल ने पूछा, ''तो क्या सभी पंजाबी आतंकवादी, देशद्रोही और देश के लिए खतरा हैं?' इस दौरान उन्होंने कहा,'दिल्ली का यह छोटा बच्चा (प्रवेश वर्मा) अब दिल्ली और पंजाब के पंजाबियों को चुनौती दे रहा है।' केजरीवाल ने कहा कि देश को संवारने में पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान है।

पंजाबियों ने देश की आजादी के लिए जान दी थी। बंटवारे के समय पाकिस्तान से हजारों पंजाबी भारत आए और उन्होंने कितनी यातनाएं झेली थी। ये छोटा सा लड़का पंजाबियों को चुनौती दे रहा है। हम इसका विरोध करते हैं। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि अमित शाह को वर्मा की टिप्पणी के लिए देश और पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: क्या अरविंद केजरीवाल के बच्चे आएंगे पॉलिटिक्स में? जानिए क्या कहा AAP चीफ ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+