Delhi Chunav 2025: वोटिंग से पहले केजरीवाल को सता रहा ये बड़ा डर! वीडियो जारी कर वोटर्स से की ये अपील
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली 5 फरवरी को वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने वीडियो संदेश में केजरीवाल ने दिल्ली में फिर से आप की जीत का दावा किया है, हालांकि इसी के साथ उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं को लेकर एक डर भी जाहिर किया है, जिसके लिए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि अब दिल्ली के माहौल से साफ है कि आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भारतीय जनता पार्टी अपनी सबसे बुरी हार की ओर बढ़ रही है। तो जाहिर है भारतीय जनता पार्टी कुछ भी करेगी। इसी के साथ उन्होंने ईवीएम में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है।

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
केजरीवाल ने अपने दावे में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के अंदर से खबर आ रही है कि वो दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग करने जा रहे हैं। सारे कानून और संविधान को ताक पर रखकर दिल्ली पुलिस को गुंडागर्दी पर उतारा जाएगा। वो अपने गुंडों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करेंगे, सब कुछ करेंगे।
दिल्ली वोटर्स को केजरीवाल ने चेताया
साथ ही पूर्व सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि लेकिन सबसे खतरनाक बात जो सामने आ रही है वो ये है कि वो आपके पास आएंगे, खास तौर पर हमारे गरीब तबके के पास, वो आपको पैसे देंगे। वो कहेंगे कि वो चुनाव आयोग से हैं और कहेंगे कि आप अपना वोट इस बॉक्स में डाल दें।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: वोटिंग से पहले दिल्ली चुनाव के इस सर्वे ने चौंकाया, इस पार्टी को मिल रही एकतरफा जीत
'बहकावे में मत आइए, ये झूठ है'
आप संयोजक ने आगे कहा कि सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि चुनाव आयोग आपके घर जाकर वोटिंग नहीं करवाता है। इस बहकावे में मत आइए, ये झूठ है, ये धोखा है। अगर वो आपकी उंगली पर काला निशान लगाते हैं, तो बिल्कुल मत लगाइए।
केजरीवाल ने EVM से गड़बड़ी की जताई आशंका
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने EVM को लेकर कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि EVM से ये (भाजपा) 10% वोटों में गड़बड़ी कर सकते हैं... हमने एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से मिले सबक के साथ हमने तय किया है कि 5 फरवरी की रात को हम हर पोलिंग बूथ की जानकारी उस वेबसाइट पर डालेंगे ताकि मशीनों से छेड़छाड़ न की जा सके।
आपको बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी इस बार भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications