Delhi Election 2025: सीलमपुर में वोटिंग के बीच जमकर हुआ हंगामा, बुर्के पहनी महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। सीलमपुर में भाजपा ने बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है। कुछ महिला मतदाताओं ने शिकायत की है कि उनके वोट पहले से ही डाले जा चुके हैं।
वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक इमारत में वोटरों को ले जाकर भाजपा द्वारा पैसा बांटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने कहा पैसे बांटने के आरोप प्रमाणित नहीं हो सके. स्थिति नियंत्रण में है और भ्रम दूर हो गया है।

सीलमपुर में बुर्के में फर्जी मतदान के आरोप के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंमामा हुआ। दोनों पक्षों के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और पुलिस को बीच बचाल करना पड़ा।
बुर्के की आड़ में आप करवा रही फर्जी मतदान
भाजपा ने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने बुर्के की आड़ में बाहर से महिलाओं को लाकर मतदान में धांधली करके इस योजना को अंजाम दिया है। कुछ महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। उन्होंने अपनी उंगलियां दिखाई जिसमें स्याही के निशान नहीं थे।
#WATCH | #DelhiElections | Booth Level Officer, Seelampur, Gayatri says, "There was a ruckus here (Polling booth set up at Aryan Public School) after a person cast a vote on someone else's behalf." pic.twitter.com/sI8lRq26fP
— ANI (@ANI) February 5, 2025
महिलाओं के पहले ही पड़ गए थे वोट
दिल्ली पुलिस ने बताया "उस्मानपुर की रहने वाली 26 वर्षीय मोहिनी ने एक पीसीआर कॉल की थी, जिसमें आरोप लगाया कि उसका वोट पहले ही किसी और ने डाल दिया था। जांच में पता चला कि एक जैसे नाम वाली मतदाता मुन्नी देवी, जिनकी उम्र 60 वर्ष है, का पता एक ही होने के कारण भ्रम पैदा हुआ। 60 वर्षीय महिला उसी पते पर पहले किरायेदार थी। सत्यापन के बाद, पीठासीन अधिकारी ने दोनों महिलाओं को वोट डालने की अनुमति दी।
आर्यन पब्लिक स्कूल में कुछ देर के लिए रोका गया मतदान
एक मतदाता द्वारा आर्यन पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का आरोप लगाए जाने के बाद सीलमपुर की ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सबीना सादिक का कहना है, "मतदान करने आई एक महिला मतदाता को बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। उस समय, मतदान अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
भाजपा का अरोप- आप ने तैनात किए हैं लोग
सीलमपुर से भाजपा उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आप पर मतदान केंद्र पर लगभग 200-300 लोगों को तैनात करने का भी आरोप लगाया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी चाल बिना किसी बाधा के चले।
#WATCH | #DelhiElections | After a voter alleged fake voting at a polling booth set up in Aryan Public School, Block Level Officer, Seelampur, Sabina Sadiq says, "A woman voter who had come to vote was told that her vote has already been cast. At that moment, the voting was… pic.twitter.com/MFHbNcFAX6
— ANI (@ANI) February 5, 2025
भाजपा के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किए जाने के बाद आप और कांग्रेस के सदस्य घटनास्थल पर एकत्र हुए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़पें हुईं। हालांकि हंगामे पर पुलिस ने जल्द ही काबू पा लिया था, जिससे मतदान जारी रह सका। अधिकारियों ने फर्जी मतदान की किसी भी अन्य घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भजापा समर्थक शांत हुए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications