कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर BJP को ही ठहराया जिम्मेदार, जानें AAP ने क्या कहा?

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैग लेकर गुप्ता के आवास पर पहुंचा था। वह पहले कागज देने और नारेबाजी करने लगा और अचानक भीड़ के बीच से निकलकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और अटैक कर दिया।

घटना के समय मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। अब इस घटना से न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि इस पर नेताओं की भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी को तुरंत काबू में कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

Rekha Gupta

पुलिस ने की आरोपी की पहचान
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी की पहचान राजकोट निवासी वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वह अभी भी हिरासत में है और उसके इरादों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना को बताया निंदनी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।'

हमले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान
हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, 'यह बहुत दुखद है, राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। लेकिन बीजेपी हिंसा की जननी है और लोग बीजेपी से नाराज हैं। इस घटना की जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'

हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा- प्रमोद तिवारी
प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि, 'जैसा कि पहले जब अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था तब बीजेपी कहती थी कि उन्होंने खुद करवाया है, अब यह देखना होगा कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा। लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि अगर यह हमला हुआ है तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

तजिंदर पाल सिंह बग्गा की प्रतिक्रिया
इस घटना पर बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान हुए हमले से स्तब्ध हूं। उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बजरंग बली आपको आशीर्वाद दें।

AAP ने घटना को बताया बेहद निंदनीय
मुख्यमंत्री पर हमले की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

चश्मदीद सुरेश खंडेलवाल ने क्या बताया?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर चश्मदीद सुरेश खंडेलवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां पहुंचा और थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री बाहर आईं। वो लोगों से मिल ही रही थीं कि आरोपी मौका तलाशकर उन पर हमला कर बैठा। यह घटना करीब सुबह 8 बजकर 5 से 10 मिनट के बीच हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और ले गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+