मानहानि मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है मामला
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्रवाई पर रोक लगा दी। बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले में समन आदेश को राउज एवेन्यू कोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं, सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को तय की है।

BJP नेता प्रवीण शंकर ने दायर किया था मुकदमा
बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि शिकायत पर मजिस्ट्रेट अदालत ने सीएम आतिशी के खिलाफ समन जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, इसके खिलाफ के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी।
प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले में आतिशी पर पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने दावा किया था कि आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों से उनकी छवि खराब हुई है। इसके साथ ही बीजेपी नेता प्रवीण शंकर ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने अवैध शिकार के दावों को साबित करने के लिए कोई भी सामग्री प्रस्तुत करने में विफल रहे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications