दिल्ली में आतिशी सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों का फंड 10 से बढ़ाकर किया 15 करोड़
Delhi News: दिल्ली की आतिश सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। विधायक फंड को10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया। मुख्यमंत्री आतिशी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली में विधायकों का फंड देश के सभी राज्यों से ज्यादा होगा।
मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आतिशी ने कहा, दिल्ली सरकार ने विधायक फंड 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष कर दिया है। विधायक फंड में इतनी ज्यादा रकम देश के किसी अन्य राज्य में नहीं दी जाती है। अगर आंकड़े देखें तो गुजरात 1.5 करोड़ रुपये देती है, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक 2-2 करोड़ रुपये हर साल विधायकों को देते हैं।

इस क्रम में अन्य राज्यों के आंकड़े गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश MLA फंड में प्रति वर्ष 3 करोड़ देते हैं। महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड पांच करोड़ प्रति वर्ष विधायक फंड के तौर पर देते हैं। अब दिल्ली 15 करोड़ विधायकों के फंड में देगा। यह ना सिर्फ देश में सबसे ज्यादा है बल्कि अन्य राज्यों से तीन गुना अधिक है।
आतिशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे जिन्होंने कहा, इस साल दिल्ली के अंदर काफी ज्यादा बारिश हुई, जिससे सड़क टूट गईं, पार्कों की दीवार टूट गई। इसके आलावा कई अन्य समस्याएं सामने आई हैं। इन सभी कामों को कराने के लिए विधायकों को ज्यादा रकम की जरुरत पड़ती, इसलिए दिल्ली सरकार ने विधायकों का फंड बढ़ाया है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications