Delhi Budget 2025: महिला समृद्धि योजना से यमुना की सफाई तक...रेखा गुप्ता के पहले बजट में हो सकते हैं ये 5 ऐलान
Delhi Budget 2025: दिल्ली में 25 मार्च को बजट पेश किया जाना है। सीएम रेखा गुप्ता सरकार का ये पहला बजट है। बड़ी उम्मीद के साथ दिल्ली वासी इस बजट का इंतजार कर रही है।
बता दें कि पिछले 27 साल के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटी है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने कई वादे किए थे, लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में बीजेपी ने जो भी वादे किए थे सबके के लिए प्रावधान किए जाएंगे।

10 हजार लोगों ने भेजा है सुझाव
वहीं दिल्ली में एक बार फिर से महिला के हाथों सीएम पद की कमान है। इस वजह से दिल्ली की महिलाओं को इस बजट से कई उम्मीदें हैं। वहीं दिल्ली सरकार बजट पेश करने से पहले दिल्ली वालों से बजट को लेकर सुझाव मांगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, बिजनेस मैन समेत अलग- अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लगभग 10 हजार लोगों ने बजट को लेकर अपने सुझाव भेजा है।
महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana)
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ऐलान किया था कि वह महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देगी। लेकिन अभी तक इस योजना की शुरुआत नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि सरकार इस योजना के लिए कितने रुपए की प्रावधान करती है।
यमुना की सफाई (Cleaning of Yamuna)
दिल्ली चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई भी प्रमुख मुद्दा रहा था। हालांकि, दिल्ली में बीजेपी के सरकार बनने के बाद से ही यमुना की सफाई के लिए काम शुरू हो चुका है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार यमुना की सफाई और वहां पर पर्यटकों को लुभाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करेगी।
दिल्ली में गर्मियों में पानी का संकट, बजट से उम्मीदें
दिल्ली में हर साल गर्मी के मौसम में भीषण जल संकट देखने को मिलता है। कई इलाकों में **एक-एक सप्ताह तक पानी नहीं पहुंचता, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले साल भी राजधानी में पानी की भारी किल्लत रही थी।
पिछली सरकार का आरोप था कि हरियाणा सरकार दिल्ली को पर्याप्त पीने का पानी नहीं देती। लेकिन अब, जब दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, तो दिल्लीवासियों को उम्मीद है कि इस बार बजट में पानी संकट के समाधान के लिए ठोस योजना लाई जाएगी। अब देखना होगा कि सरकार जल आपूर्ति और जल संरक्षण को लेकर क्या नए कदम उठाती है।
सड़कों की मरम्मत पर बजट से उम्मीदें
दिल्ली में सड़कों की स्थिति बदहाल है, खासकर बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई इलाकों में जल-जमाव की समस्या सालों से बनी हुई है, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अब, सरकार बदलने के बाद पहले बजट से जनता को बड़ी उम्मीदें हैं कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस और विशेष पहल की जाएगी। देखना होगा कि सड़क मरम्मत के लिए सरकार क्या नई योजनाएं लेकर आती है।
ये भी पढ़ें Delhi News: कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा? जिनको लेकर सुप्रीम कोर्ट को देनी पड़ी सफाई
सीवरेज समस्या से निजात की उम्मीद
दिल्ली में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिसके कारण बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव हो जाता है और कई इलाकों में सड़कें दरिया में तब्दील हो जाती हैं। पिछले 2-3 सालों में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां अब तक सिवरेज लाइन बिछाई ही नहीं गई है, जिससे वहां के लोगों को गंदगी और जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहले, केंद्र और राज्य में अलग-अलग पार्टियों की सरकार होने की वजह से इन कार्यों की रफ्तार काफी धीमी थी।
अब, सरकार बदलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार अपने पहले बजट में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष प्रावधान करेगी और दिल्लीवासियों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें Delhi Today: दिल्ली में 1 अप्रैल से किन चीजों पर लगने जा रहा बैन? कहां पकड़े गए बंटी- बबली? जानिए सब अपडेट












Click it and Unblock the Notifications