Delhi Today: दिल्ली में 1 अप्रैल से किन चीजों पर लगने जा रहा बैन? कहां पकड़े गए बंटी- बबली? जानिए सब अपडेट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी इसको लेकर रेखा गुप्ता सरकार के तरफ से अधिकारियों को सख्त निर्देश मिला है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 1 अप्रैल से बड़ा कदम उठाने जा रही है। रियल लाइफ के बंटी और बबली को पुलिस ने पकड़ लिया है। आइए जानते प्रदेश की सब अपडेट।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सांसदों और विधायकों के फोन और मैसेज का तुरंत जवाब दें, वरना कार्रवाई होगी। इसपर अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि निर्देशों का अक्षरशः सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए, जब विधायकों या सांसदों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो।

सीएम रेखा गुप्ता का अधिकारियों को निर्देश
सीएम रेखा गुप्ता ने बीते शुक्रवार(21 मार्च) को निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सांसदों और विधायकों के पत्रों, फोन कॉल और संदेश का तुरंत जवाब दे। ऐसा न करने पर अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले कुछ अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विधायकों और सांसदों के पत्रों और कॉल्स को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है।
मुख्य सचिव ने कहा है कि विधायकों और सांसदों को जनता ने चुना है। उनके अनुरोधों को गंभीरता से लेना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कोई भी अधिकारी अगर इस मामले में लापरवाही करेगा, तो उसपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कहा है कि अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जाए। उनके अनुरोधों को तवज्जो दी जाए।
रियल लाइफ के बंटी और बबली गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में रियल लाइफ के बंटी और बबली गिरफ्तार हो चुके है। बताया जा रहै है कि इन्हे फिल्म देखकर चोरी करने का आईडिया मिला था। अपनी जिंदगी मौज- मस्ती में बिताने के लिए ये दोनों ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। बॉलीवुड की हिट फिल्म "बंटी और बबली" से ये दोनों प्रेरित थे, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।
इस फिल्म में भी दो छोटे शहरों के सपने देखने वाले युवा- बंटी और बबली-की कहानी है, जो बड़े सपने लेकर घर से भागते हैं और धीरे-धीरे एक कुख्यात ठग जोड़ी बन जाते हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वे बंटी और बबली फिल्म से प्रेरित होकर मोबाइल स्नैचिंग कर रहे थे ताकि वे अपनी जिंदजी मौज से बिता सकें।
बता कि आरोपियों की पहचान 24 साल के अमन और 23 साल की साक्षी के रूप में हुई है। अमन पूर्वी दिल्ली के हरिजन कैंप त्रिलोकपुरी का रहने वाला है और साक्षी संगम विहार, दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी करते हुए इनका CCTV वीडियो भी सामने आया है।
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम
दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार 1 अप्रैल से पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों में फ्यूल भरने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा।
दिल्ली में ऐसे उपकरण लगाए जा रहे हैं, जो रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए वाहनों की पहचान कर सकेंगे। पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं, जो ओवरएज और वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना चल रहे वाहनों की पहचान करेंगे। ऐसा व्यक्ति जो कोई नियम विरुद्ध वाहन ईंधन भरवाने आता है, तो सिस्टम उसे फ्लैग कर देगा और पंप कर्मी उसे ईंधन देने से मना कर देंगे। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पंपों पर प्रदूषण निगरानी उपकरण भी लगाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications