फरीदाबाद में सुबह मिला 350 KG विस्फोटक, शाम को लाल किले के पास हुआ बड़ा धमाका, क्या है कोई कनेक्शन?
Delhi Bomb Blast: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका हुआ। इस भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा है। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सभी शवों को लोक नारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, यह विस्फाेट एक कार में शाम 6:55 बजे हुआ जिसके बाद पास के तीन से चार वाहनों तक फैल गई। जिसके तुरंत बाद सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

बता दें इस विस्फोट से पहले सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पलिस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया था और दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतंकी हमलों की तैयारी कर रहे एक गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और बड़ी संख्या में हथियार बदामद हुए थे। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि कि क्या दिल्ली लालकिले के पास हुए धमाका का फरीदाबाद में मिले विस्फोटक से कोई कनेक्शन है?
फरीदाबाद में मिला था 350 किलो विस्फोटक, जो तबा
गौरतलब है कि सोमवार की सुबह पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों को पलवल और फरीदाबाद से दबोचा था इनके पास से 350 किलोग्राम विस्फोटक, दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में पता चला है कि इस साजिश के पीछे जम्मू-कश्मीर का एक डॉक्टर और एक कॉलेज प्रोफेसर शामिल हैं। यह डॉक्टर जम्मू-कश्मीर के डोडा का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। दोनों मिलकर इस गिरोह को नियंत्रित कर रहे थे।
दोनों घटनाओं का है क्या है कोई कनेक्शन?
फरीदाबाद की आतंकी साजिश का पर्दाफाश होने के तुरंत बाद लाल किले के पास कार में हुए भयानक विस्फोट हुआ है। क्या फरीदाबाद के इस गैंग ने ये लाल किले पर विस्फोट की साजिश रची है पुलिस और एनआईए की टीम दोनों इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है! हालांकि अभी तक जांच एजेंसियों ने सार्वजनिक तौर पर यह नहीं बताया है कि दोनों घटनाएँ एवं ही गठन या सिक्वेंस में जुड़ी हुई हैं। इसलिए ये निश्चित नहीं है कि ये वो ही गैंग है, जो फरीदाबाद में पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications