दिल्ली: BJP विधायक ने की बाबरपुर विधानसभा सीट का नाम बदलने की मांग, बताई ये वजह

नई दिल्ली, 04 जनवरी: राजधानी दिल्ली विधानसभा में घोंडा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक अजय महावर ने बाबरपुर विधानसभा का नाम बदलने की मांग है। बीजेपी विधायक का कहना है कि बाबर इंसानियत का दुश्मन था, उसने वर्षों तक देश को गुलाम बनाए रखा। इतना ही नहीं विधायक अजय महावर ने बाबरपुर विधानसभा का नाम बदलकर युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कर दिया जाना चाहिए।

Delhi BJP MLA Ajay Mahawar demands changing the name of Baburpur constituency

दिल्‍ली विधानसभा शीतकालीन विशेष सत्र का दूसरा दिन बीजेपी की नाम बदलने की परंपरा के नाम रहा। दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान सदन में दिल्ली भाजपा विधायक अजय महावर ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा, बाबर जैसे आक्रमणकारी के नाम पर विधानसभा क्षेत्र का नाम गुलामी का प्रतीक है। जिसने तलवार के दम पर देश की अस्मिता को लूटने का काम किया था।

बता दें कि, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय बाबरपुर से विधायक हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नगर से बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'शकरपुर-लक्ष्मी नगर' मेट्रो स्टेशन करने की मांग की है। बताते चलें कि पूर्व में दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने नई दिल्ली नगर निगम से मांग की है कि देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के सम्मान में अकबर रोड का नाम बदलकर उन्हीं के नाम पर कर दिया जाए।

इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने दिल्ली नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। एमसीडी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली सरकार के अलग अलग विभागों में भारी भ्रष्टाचार, लूट और डकैती है, लेकिन कभी चर्चा नहीं होती है। एमसीडी एक संवैधानिक व्यवस्था है, लेकिन उसके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था, संविधान में संशोधन कर थर्ड टायर यानी निगमों को वित्तीय परेशानियों से निपटने के लिए प्रावधान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+