Delhi में BJP सरकार का एक साल पूरा! 20 फरवरी को ‘रिपोर्ट कार्ड’ दिखाएंगी CM रेखा गुप्ता, होंगे बड़े ऐलान
Delhi Rekha Gupta News: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पहले साल के पूरा होने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 20 फरवरी को एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम भव्य होगा और इसमें केंद्र सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। सरकार इस मौके को सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि अपने कामकाज और भविष्य की योजनाओं को सीधे जनता के सामने रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

रामलीला मैदान से सत्ता तक का सफर
20 फरवरी को ही पिछले साल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में BJP ने आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को खत्म कर राजधानी की सत्ता अपने हाथ में ली थी। अब ठीक एक साल बाद सरकार अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने और नई योजनाओं का खाका पेश करने की तैयारी कर रही है।
8 फरवरी से शुरू होंगे सालगिरह के कार्यक्रम
सरकार की पहली वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रम 8 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। यही वह दिन है जब पिछले साल चुनाव नतीजों का ऐलान हुआ था। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार अलग-अलग स्तर पर जनता से संवाद करेगी और अपने फैसलों की जानकारी देगी। मुख्य आयोजन 20 फरवरी के आसपास प्रस्तावित है, जिसमें सरकार का रिपोर्ट कार्ड औपचारिक रूप से पेश किया जाएगा।
पहले ही दिन लिए गए बड़े फैसले
रेखा गुप्ता सरकार ने सत्ता संभालते ही कई अहम फैसले किए। पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का फैसला लिया गया, जो लंबे समय से दिल्ली में अटकी हुई थी। यह फैसला BJP के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था। इसके बाद सरकार ने धीरे-धीरे अपने घोषणापत्र में किए गए दूसरे वादों पर भी काम शुरू किया।
स्वास्थ्य और गरीब कल्याण पर जोर
सरकार ने राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की शुरुआत की। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज का प्रावधान किया गया। गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन की शुरुआत भी इसी कार्यकाल में हुई, जहां सिर्फ 5 रुपये में भोजन दिया जा रहा है।
होली-दिवाली पर मुफ्त गैस की राहत
हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक और बड़ा ऐलान किया। दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को साल में दो बार, होली और दिवाली पर, एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक ₹853 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी।
100 दिन की रिपोर्ट के बाद अब एक साल का लेखा-जोखा
रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले साल मई में '100 दिन सेवा के' नाम से अपनी शुरुआती उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। अब एक साल पूरा होने पर सरकार पूरे कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने जा रही है। माना जा रहा है कि इस मौके पर कुछ नई कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की घोषणा भी हो सकती है। दिल्ली की राजनीति में यह कार्यक्रम सरकार की दिशा और भविष्य की रणनीति तय करने वाला माना जा रहा है।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल? -
Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान -
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications