दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी, ज्वेलरी के शोरूम में छत काटकर घुसे चोर, मालिक ने बताया क्या-क्या हुआ गायब
Delhi Bhogal area jewellery shop looted 20-25 crores: देश की राजधानी दिल्ली में एक ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ रुपये की चोरी हो गई है। दिल्ली के भोगल इलाके में एक गहने की दुकान से करीब 20-25 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।
ज्वेलरी के शोरुम में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। बीती रात चोर इस शोरूम में छत काटकर घुसे और सेंध लगाकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब रहे। ज्वेलरी शोरुम के मालिक संजीव जैन ने बताया है कि उन्होंने रविवार (24 सितंबर) को दुकान बंद करने के बाद आज मंगलवार 25 सितंबर को खोली तो पता चला कि चोरी हो गया है।

ये घटना सोमवार (25 सितंबर) आधी रात के बाद की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये के गहने थे, जो सब चोरी हो गए हैं। दिल्ली के जंगपुरा के इलाके में सोमवार को मार्केट बंद रहता है। इसलिए दो दिन शोरूम बंद था और मंगलवार को खुला।
मालिक ने कहा कि दुकान का पैनल टूटा हुआ देखकर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो यह देखकर हैरान रह गए कि दुकान से सारे हीरे और सोने के आभूषण लूट लिए गए थे।
ज्वेलरी शोरुम के मालिक संजीव जैन ने कहा कि, ''हमने रविवार (24 सितंबर) को दुकान बंद की और सोमवार की छुट्टी के बाद जब मंगलवार को दुकान खोली तो हमने देखा कि पूरी दुकान में धूल थी और स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में एक छेद था...। हमें लगता है कि चोरों ने सब कुछ लूट लिया है... लगभग 20-25 करोड़ रुपये के आभूषण थे... वे छत से दाखिल हुए... सीसीटीवी सहित सब कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है... जांच चल रही है...।''
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और चोरी का खुलासा होने के बाद मंगलवार (26 सितंबर) सुबह निजामुद्दीन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
-
Weather NCR: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट -
Petrol Diesel Prices: प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, आपके शहर में क्या है तेल का रेट? -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम -
Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications