ई- बस के मामले में दिल्‍ली बना नंबर 1, 'आप' ने कसा तंज- बेईमान सरकारें प्रॉब्लम क्रिएट करती हैं, लोगों को..

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली सरकार ने नया कीर्तिमान रचा है। सीएम केजरीवाल द्वारा राजधानी दिल्‍ली को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के लिए कुछ साल पहले इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की थी और अब दिल्‍ली राज्‍य इले‍क्ट्रिक बसों के मामले में देश में नंबर वन पर पहुंच चुका है, वहीं दुनिया में दिल्‍ली का नंबर तीसरे स्‍थान पर है।

delhi aap

आम आदमी पार्टी की प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कर ने दिल्‍ली सरकार की इस बड़ी उपलब्धि के बारे में बताते हुए अन्‍य राज्‍यों की सरकारों से सवाल करते हुए तंज कसा है।

आप नेता और प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कर ने कहा इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है, ऐसे में ये सवाल उठना स्‍वाभाविक है कि जब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इतने कम समय में प्रदूषण के विरुद्ध इतना कुछ कर दिया तो बाकी सरकारें ऐसा क्‍यों नहीं कर पाई? क्‍या उनकी पॉलटिकल विल नहीं हैं या उनकी मंशा नहीं है, नियत नहीं है। फर्क है एक ईमानदार सरकार की।

उन्‍होंने कहा जो ईमानदार सरकार लोगों की समस्‍या का पता करके उसका निदान करती है वहीं बेईमान सरकारें समस्‍या क्रिएट करती हैं और लोगों को उसमें उलझाकर रखती हैं।

उन्‍होंने कहा जब राजनीति नीति का नहीं बल्कि धारणा का खेल हो तो हर कोई हारता है। सकारात्‍मक राजनीति के लिए हमें पॉलिसी पर बात करनी होगी, लोगों के बीच सौहार्द बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। लोगों का जीवन स्‍तर बेहतर करने का प्रयास करना होगा। आम आदमी पार्टी ने देश के सामने एक केजरीवाल मॉडल ऑफ गुड गर्वनेंस का एक मॉडल पेश किया। इस मॉडल के तहत मुफ्त शिक्षा, मुफ्त हेल्‍थ केयर, मुफ्त राशन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+