Delhi Assembly Session: मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा, बीजेपी विधायकों को मार्शल ने किया बाहर

दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा, जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मणिपुर पर चर्चा की मांग की। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने भी हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की, जिस पर स्पीकर ने उनको मार्शल के जरिए बाहर करवा दिया।

मामले में बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि हम दिल्ली के मुद्दों पर केजरीवाल सरकार से चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन वो उस पर तैयार नहीं हैं। वो मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहे, जबकि उसका मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा में उठ चुका है। ऐसे में विधानसभा में तो दिल्ली का मुद्दा उठे।

Delhi

उन्होंने आरोप लगाया कि वो सीएम केजरीवाल के घर पर खर्च हुए पैसे और जनता के अन्य मुद्दों को उठाना चाह रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाया गया। इस वजह से उन्होंने खुद ही वॉकआउट कर दिया।

वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में सिर्फ दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा हो सकती है। संसद में मणिपुर पर चर्चा हो चुकी है। वे चर्चा से भाग रहे हैं। जब हम दिल्ली के मुद्दे उठाते हैं तो वे (AAP) हमें बाहर निकाल देते हैं।

नियम 55 के तहत की थी चर्चा की मांग
वहीं बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने कहा कि ये विधानसभा दिल्ली के विषयों की चर्चा के लिए है, लेकिन अरविंद केजरीवाल मणिपुर का विषय लेकर आ रहे हैं। दिल्ली की जनता पानी, सीवर लाइन के जाम, यमुना नदी की गंदगी से त्रस्त है। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिस पर वे (दिल्ली सरकार) चर्चा नहीं कराना चाहते हैं। नियम 55 के तहत मैंने 'शीश महल' पर चर्चा की मांग भी की, लेकिन इस पर चर्चा कराना उचित नहीं समझा गया।

एक दिन के लिए बढ़ा सत्र
वहीं दिल्ली विधानसभा का सत्र 2 दिन के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। AAP के मुताबिक वो सदन में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन बीजेपी इससे भाग रही। इस वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने निर्णय लिया कि सत्र एक दिन और चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+