दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा, मणिपुर के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
दिल्ली विधानसभा का सत्र 18 अगस्त तक चलेगी। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया।
Delhi Assembly session extended: दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा से दूर भाग रही है। विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय के बाद अब दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार 18 अगस्त तक चलेगा। बढ़े सत्र की अवधि में मणिपुर समेत अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
दिल्ली विधानसभा में आज सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। AAP सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि बीजेपी हमेशा मणिपुर के मुद्दे से भागती रही है। पीएम मोदी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ही बात की थी। उन्होंने कहा, "मणिपुर में जो हो रहा है उससे पूरा देश आक्रोशित है। वहीं बीजेपी इस पर चर्चा का विरोध करने वाली है।"
गुरुवार को दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला ने कार्यवाही शुरू की। इस दौरान आप विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति का मुद्दा उठाया। इसके बाद विधानसभा का सत्र 1 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। शुक्रवार को सदन की अहम बैठक होगी।

सदन की कार्यवाही के दौरान नियम 280 के तहत आप विधायकों ने एमसीडी के कामकाज पर सवाल उठाया था। एमएलए राजेश ने विधानसभा में कोचिंग सेंटर के मामले में एमसीडी के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के अधिकारियों से मिलकर कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। वहीं, विधायक नरेश यादव ने एवरेज तौर पर मकान बनाने के दौरान एमसीडी के अधिकारियों की ओर से उनकी बुकिंग करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications