चुनावी रैली के बीच अमित शाह ने चौंकाया, भाषण खत्म कर सीधे पहुंचे कार्यकर्ता के घर और...

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज देखने को मिला। अमित शाह दिल्ली में तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर खाना खाने के लिए पहुंच गए। जब यह बात उस कार्यकर्ता के परिवार वालों को पता चली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि गृहमंत्री उनके घर पहुंचे।

delhi assembly elections 2020: Home Minister Amit Shah arrives bjp worker house for dinner

दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता के घर यमुना विहार सी-5 पहुंचे। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी थे। अमित शाह को देखने के लिए लोगों ने अपनी छतों पर चढ़कर अपने गृहमंत्री की अभिवादन किया। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता मनोज कुमार के परिजनों को जब यह बात पता चली तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि गृहमंत्री उनके घर खाना खाने पहुंचे है। कार्यकर्ता मनोज कुमार के परिजनों ने अमित शाह को भोजन में दाल, रोटी और सब्जी परोसी। बता दें कि मनोज कुमार यमुना विहार के बीजेपी अध्यक्ष है।

वहीं, खाना खाने के बाद उन्होंने इसके लिए आभार भी प्रकट किया। अमित शाह ने कहा, 'यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।' अमित शाह ने आगे कहा, 'भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।' यमुना विहार के एक बीजेपी नेता के मुताबिक, रात्रि भोजन का कार्यक्रम अंतिम समय में तय किया गया। इस दौरान अमित शाह और मनोज तिवारी के अलावा सिर्फ दो और नेता घर के अंदर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+