दिल्ली चुनाव 2025: AAP की फाइनल लिस्ट में 20 विधायक की छीन गई सीट, जानें कितने नेता हुए रिपीट?
Delhi Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में 38 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
वहीं कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बुराड़ी से संजीव झा को टिकट दिया गया है। आप ने रघुविंदर शौकीन को नांगलोई जाट से मैदान में उतारा है और मुकेश कुमार अहलावत को सुल्तानपुर माजरा से टिकट दगिया गया है। इसी के साथ आप ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

आप ने 10 साल की एंटी इनकंबेंसी फैक्टर से लड़ने के लिए अपने 20 से ज्यादा मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। आप ने अपने दो दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला की भी सीटें बदल दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनावी मैदान में हैं। सूची में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं, जो शकूर बस्ती से फिर से चुनाव लड़ेंगे।
आप की सूची में बुराड़ी से संजीव झा, बादली से अजेश यादव और राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक शामिल हैं। पार्टी ने ओखला से अमानतुल्लाह खान को मैदान में उतारा है।
AAP ने किन-किन 20 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है?
🔴 1. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट: आप ने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट दिया है। आप ने यहां से रमेश पहलवान को टिकट दिया है। रमेश पहलवान को टिकट पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही टिकट मिला है।
🔴 2. उत्तम नगर विधानसभा सीट: इस सीट से आप ने विधायक नरेश बाल्यान का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अब नरेश की पत्नी पूजा को मौका दिया है। असल में गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली रैकेट चलाने के आरोप में नरेश को गिरफ्तार किया गया था।
🔴 3. नरेला विधानसभा सीट: आप ने नरेला से मौजूदा विधायक शरद कुमार का टिकट काटा है। उनकी जगह दिनेश भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
🔴 4. तिमारपुर विधानसभा सीट: इस सीट से आप ने विधानसभा में चीफ व्हिप दिलीप पांडेय को दोबारा मौका नहीं दिया है। आप ने उनकी जगह सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को मौका दिया है।
🔴 5. आदर्श नगर विधानसभा सीट: आप ने विधायक पवन शर्मा पर इस भरोसा नहीं जताया है। पवन शर्मा की जगह आप ने निगम में वरिष्ठ पार्षद नेता मुकेश गोयल को टिकट दिया है।
🔴 6. मुंडका विधानसभा सीट से धर्मपाल लाकड़ा का भी टिकट काटा गया है। इस बार लाकड़ा की जगह जसबीर कराला को उतारा गया है।
🔴 7. चादंनी चौक विधानसभा सीट: इस बार पार्टी ने प्रह्लाद साहनी का टिकट काटकर उनके बेटे पुरनदीप सिंह साहनी को मैदान में उतारा है।
🔴 8. मादीपुर विधानसभा सीट: आप ने गिरीश सोनी की जगह पार्टी की वरिष्ठ नेता राखी बिड़ला को टिकट दिया है। राखी फिलहाल मंगोलपुरी से विधायक हैं।
🔴 9. जनकपुरी विधानसभा सीट: आप ने राजेश ऋषि का भी टिकट काटकर प्रवीण कुमार को मौका दिया है।
🔴 10. बिजवासन विधानसभा सीट: आप ने इस बार भूपिंदर सिंह जून की जगह सुरेंदर भारद्वाज पर भरोसा जताया है।
🔴 11. पालम विधानसभा सीट: आप ने विधायक भावना गौड़ की जगह जोगिंदर सिंह सोलंकी को मौका दिया है।
🔴 12. जंगपुरा विधानसभा सीट: आप ने प्रवीण कुमार को हटाकर मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है। मनीष सिसोदिया पिछले तीन बार से पटपड़गंज सीट से विधायक रहे हैं।
🔴 13. देवली विधानसभा सीट: आप ने प्रकाश जारवाल की जगह इस बार प्रेम कुमार चौहान को टिकट दिया है।
🔴 14. त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट: आप ने मौजूदा विधायक रोहित कुमार का टिकट काटकर अंजना परचा को चुनावी मैदान में उतारा है।
🔴 15. कृष्णा नगर विधानसभा सीट: आप ने इस सीट से इस बार एसके बग्गा को टिकट ना देकर उनके बेटे विकास बग्गा को टिकट दिया है।
🔴 16. शाहदरा विधानसभा सीट: आप ने इस सीट से विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल को टिकट नहीं दिया है। लेकिन आप ने उनकी जगह पदमश्री जितेंद्र सिंह शंटी को उम्मीदवार बनाया है।
🔴 17. मुस्तफाबाद विधानसभा सीट: आप ने इस बार हाजी यूनुस की जगह आदिल अहमद खान को टिकट दिया है।
🔴 18. बुराड़ी विधानसभा सीट: आप ने ऋतुराज झा की जगह भाजपा से आए अनिल झा को टिकट दिया है।
🔴19. सीलमपुर विधानसभा सीट: आप ने अब्दुल रहमान की जगह चौधरी जुबैर अहमद को टिकट दिया गया है।
🔴 20. मटियाला विधानसभा सीट: आप ने गुलाब सिंह की जगह कांग्रेस से आए पूर्व विधायक सुमेश शौकीन को टिकट दिया है।
2020 के चुनावों में 70 में से 62 सीटें हासिल करने के बाद पार्टी का लक्ष्य अपना गढ़ बरकरार रखना है। केजरीवाल ने कई मौकों पर कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है, जबकि दोनों ही पार्टियां इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर यह चुनाव लड़ेगी।"
केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दो बड़ी पहल की घोषणा की। उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, हालांकि आगामी चुनावों के कारण धन के वास्तविक हस्तांतरण में देरी होगी। केजरीवाल ने महंगाई को लेकर चिंताओं का भी जवाब दिया और कहा कि 2,100 रुपये प्रति माह के बढ़े हुए मानदेय के लिए पंजीकरण शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications