Delhi Couple Murder: नौकरी से निकाले जाने की वजह से की गई हत्या, जानें अशोक नगर वारदात की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली के अशोक नगर में तीन मंजिला घर पर दंपति और उसकी घरेलू सहायिका की हत्या दो बर्खास्त कर्मचारियों की तरफ से बदले की भावना के चलते की गई थी। इस बात का दावा मामले की जांच कर रही पुलिस ने किया है। जांच अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि दंपति की दो वर्षीय बेटी इसलिए बच गई, क्योंकि वह कंबल के नीचे सो रही थी और हत्यारों की नजर उस पर नहीं पड़ी।

delhi police crime

जांच अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली शालू आहूजा ने कुछ दिन पहले अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। शालू की तरफ से दोनों को इसलिए निकाला गया था, क्योंकि वे अन-प्रोफेशनल व्यवहार करते थे। साथ ही दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा था। वहीं, इस बात को लेकर शालू के पति समीर आहूजा का भी दोनों से विवाद हो गया था।

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया प्लान
अधिकारियों के मुताबिक नौकरी से निकालने जाने और लड़ाई की वजह से कर्मचारी बेइज्जत महसूस कर रहा था। यही वजह थी कि उसने आहूजा को जान से मारने का फैसला किया। जांच अधिकारियों के मुताबिक आहूजा को मारने के लिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड और दो अन्य दोस्तों-सचिन और सुजीत के साथ मिलकर प्लान बनाया था। दोनों ने उसकी मदद भी की थी। इसको लेकर दोनों ने पुलिस पूछताछ में बात को कबूल लिया है।

CCTV से हुआ खुलासा
जांच अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी से पता चलता है कि पांच लोग दो बाइक में सुबह करीब आठ बजे पहुंचे और घर में घुसे व हत्या को अंजाम दिया। शालू आहूजा और उसकी घरेलू सहायिका सपना के शव भूतल पर मिले थे। जबकि समीर आहूजा का शव इमारत की पहली मंजिल पर मिला। सभी के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। जांच अधिकारियों के मुताबिक दोनों महिलाओं का गला रेता गया था। जबकि समीर आहूजा का सिर फ्राइंग पैन से कुचला गया था।

समीर और सुजीत गिरफ्तार, चार अन्य की तलाश जारी
जांच अधिकारियों ने बताया कि समीर और सुजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो मुख्य आरोपियों समेत चार अन्य लापता हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन के बचाव में उतरे सीएम अरविंद केजरीवाल, महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों का बताया झूठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+