सत्येंद्र जैन के बचाव में उतरे सीएम अरविंद केजरीवाल, महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों का बताया झूठ
Arvind kejriwal On Satyendra Jain allegation: जेल गए केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जेल में बंद जैन पर 200 करोड़ की महाठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं। ऐसे में सत्येंद्र जैन और ठग सुकेश के लिंक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को झूठा बताया है।

Recommended Video
दरअसल, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से दिल्ली के LG को पत्र लिखा जिसमें सत्येंद्र जैन और DG जेल पर धमकी-दबाव का आरोप लगाया है। पत्र में उनके वकील द्वारा पुष्टि की गई है कि उन्होंने दावा किया कि वे जैन को 2015 से जानते हैं और उन्हें जबरदस्ती 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी और 12.50 करोड़ रुपए DG जेल को देने के लिए मजबूर किया गया था।इसी के साथ इस मामले में एलजी से जांच कराने की मांग की है।
वहीं अब इस पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल आप नेता सत्येंद्र जैन के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि बीजेपी ने गुजरात के मोरबी हादसे से ध्यान भटकाने के लिए सुकेश चंद्रशेखर की कहानी गढ़ी है।
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात पुल हादसे कल से एक दिन पहले हुआ। सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आए। क्या यह मोरबी से ध्यान हटाने के लिए रची गई पूरी तरह से काल्पनिक कहानी नहीं लगती? 135 लोगों की मृत्यु के बाद अब यह मुद्दा आ गया कि सत्येंद्र जैन ने सुकेश चंद्रशेखर से पैसे खाए। मोरबी हादसे के मुद्दे से मीडिया और जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह खबर फैलाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications