Delhi Pollution: दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार, सर्दियों से पहले जहरीली हवा ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi Today AQI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। सोमवार 04 नवंबर को दिल्ली में AQI में पिछले दिनों के मुकाबले और गिरावट दर्ज की गई है। AQICN वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आनंद विहार जैसे कई इलाकों में AQI 400 से 600 से बीच दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे खराब स्तर है।
Recommended Video
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे तक समग्र वायु गुणवत्ता यानी AQI 434 थी। IQair वेबसाइट के मुताबिक PM2.5 सांद्रता के रूप में मापा गया प्रदूषण स्तर वर्तमान में WHO द्वारा निर्धारित खतरे की सीमा से 59 गुना अधिक है। सर्दी से पहले दिल्ली की जहरीली हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़े- WHO के तय पैमाने से 65 गुना अधिक हुआ प्रदूषण, दिल्ली में AQI 500 पार, GRAP-2 लागू
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक बनी हुई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का पालन न करने के कारण 15 से 31 अक्टूबर के बीच 56 निर्माण स्थलों को बंद कर दिया गया। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से इंसान के फेफड़े और मस्तिष्क को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी वजह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
AQI levels: सोमवार को सुबह 6 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का AQI स्तर?
- आनंद विहार - 424 (खतरनाक)
- अलीपुर - 343 (खतरनाक)
- पंजाबी बाग - 365 (खतरनाक)
- नरेला - 324 (बहुत खराब)
- आरके पुरम - 330 (खतरनाक)
- बवाना - 406 (खतरनाक)
- आईटीआई शाहदरा - 394 (खतरनाक)
ये भी पढ़ें दिल्ली वालों ने दीपावली पर जमकर फोड़े पटाखे, AQI पहुंचा 360, प्रदूषण से निपटने तैयार किया गया प्लान
क्या होता है AQI?
एक्यूआई, जो किसी क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता की रिपोर्ट है, 200 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच 'गंभीर' तथा 450 से ऊपर 'गंभीर से अधिक' माना जाता है।
दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं?
- 15 से 31 अक्टूबर के बीच 56 निर्माण स्थलों को बंद किया गया है।
- प्रदूषण प्रमाण-पत्र के बिना 54,000 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 3,900 से अधिक वजन वाले वाहनों को जब्त किया गया।
- 5,300 से अधिक निरीक्षणों में अवैध कचरा डंपिंग को लक्षित किया गया और कचरा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- सड़क की धूल हटाने के लिए, CAQM ने सड़क सफाई मशीनें, 600 दैनिक स्प्रिंकलर और स्मोक गन तैनात किए।
- लगभग 1,400 औद्योगिक इमारतों और डीजल जनरेटर का निरीक्षण किया गया और गैर-अनुपालन वाली इमारतों पर जुर्माना लगाया गया।
- ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) का चरण I 15 अक्टूबर को शुरू हुआ और 22 अक्टूबर को चरण II तक बढ़ा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications