दिल्ली में फिर 'खराब' हुई हवा, AQI लेवल 234 पर , GRAP-I का अलर्ट जारी, लगेंगे कड़े प्रतिबंध
दिल्ली में बारिश थमने के बाद पहली बार हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर क्षेत्र में GRAP चरण- I के चेतावनी जारी है। सुबह 8:00 बजे से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र खराब एयर क्वालिटी के चलते कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। सोमवार को दिल्ली में AQI (Air Quality Index) 234 से स्तर तक पहु्ंच गया।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने सोमवार (14 अक्टूबर) को पूरे एनसीआर में चरण- I GRAP 27-बिंदु कार्य योजना लागू की है। दरअसल, दिल्ली का AQI 234 पर 'खराब' श्रेणी में पहुंच चुका है। सीएक्यूएम ने एक बयान में कहा कि GRAP के चरण- I के तहत अब सभी 27 विंदुओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा। बयान में आगे कहा कि दिल्ली में वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए मंगलवार (15 अक्टूबर) को सुबह 8:00 बजे से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में GRAP चरण-I के तहत प्रतिबंध प्रभावी हो जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications