देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल AIIMS की लिफ्ट गिरी, सात लोग घायल
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लिफ्ट गिर जाने से सात लोग घायल हो गए हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे देश के सबसे बड़े अस्पताल में ये हादसा हुआ है। लिफ्ट मेडिकल सुपरिटेंडेंट ऑफिस ब्लॉक पर गिरी, लिफ्ट दूसरे माले से सीधे नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त सात लोग थे, जो घायल हो गए। बताया गया है कि दो लोगों को फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी रोमिल बानिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद डॉक्टरों और पुलिस के साथ इंजीनियरों की टीम भी मौके पर बुलाई गई है और हादसे के पीछे की वजहों को तलाशा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications