Delhi: आप विधायक पहुंचे केंद्रीय मंत्री पाटिल के बंगले, जनसंकट पर कही यह बात

Delhi News: दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल संकट पर राजनीती तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के बंगले पहुंचकर अपना पक्ष ज़ाहिर किया।

सुबह दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि आप नेताओं की पाटिल से मुलाक़ात नहीं हुई है। इधर विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र सौंप दिया है।

delhi news jpg

आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि आप विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने आया था। लेकिन वह अपने आवास पर नहीं थे। हमने हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के हक़ का पानी रोक जाने के मसले को लेकर उनके दखल देने को लेकर कल एक पत्र लिखा था। उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, जिससे दिल्ली के लोगों को राहत मिल सके।

इससे पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पुलिस कमिश्नर को चिट्‌ठी लिखकर पाइपलाइनों के लिए सिक्योरिटी की मांग की है। आतिशी ने एक्स पर लिखा- मैं अगले 15 दिन तक पाइपलाइनों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रोटेक्शन की अपील कर रही हूं, ताकि शरारती तत्वों को इनसे छेड़छाड़ करने से रोका जा सके।

आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की क़िल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की क़िल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। हमने इस विषय को लेकर केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल जी को पत्र भी लिखा कि आप इसमें दखल देकर समस्या को सुलझाएँ।

आप विधायक दिलीप पांडेय ने आगे कहा कि आज इसी मामले को लेकर हम उनसे मुलाक़ात करने आये थे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हुई है। लेकिन हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में जल संकट गर्मी और पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता की वजह से हुई है। दिल्ली में अपना कोई जल स्रोत नहीं है। यह राज्य पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार , इस साल दिल्ली 32.1 करोड़ गैलन प्रतिदिन पानी की कमी से जूझ रही है।

दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में पानी की दिक्कत बढ़ाने के लिए पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। इस षड्यंत्र की वजह से साउथ दिल्ली में आज 25% पानी की कमी हुई है। मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें Delhi: दिल्ली जल संकट पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा सवाल, पाईपलाइन के नट बोल्ड किसने काटे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+