दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद विचाराधीन कैदी की चाकू से गोदकर हत्या, वीडियो वायरल कर कैदियों ने की CBI जांच की मांग

दिल्ली। तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दौरान जेल प्रशासन ने कुछ नहीं किया वो मूकदर्शक बनकर बैठा रहा है। वहीं, जब इस मामले को जेल प्रशासन द्वारा दबाने की कोशिश की गई तो जेल में बंद कैदियों ने प्रशासन की पोल खोलते हुए जेल के अंदर वीडियो शूट कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कैदी मर्डर की पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बता रहे है। साथ इस कैदियों ने केस की सीबीआई जांच की मांग की है।

Delhi: A undertrial prisoner killed in Tihar Jail, inmates video viral

दरअसल जून 2020 को सन्नी उर्फ सिकंदर डोगरा नाम के युवक को अवैध हथियार रखने के जुर्म में तिहाड़ जेल नंबर 1 में लाया गया था। उसने जेल में बिक रहे नशीले पदार्थों की शिकायत प्रशासन को की थी। उसके बाद जेल में नशीले पदार्थों को बेचने का काम करने वाले लोग उससे दुश्मनी रखने लगे। 24 सितंबर को दोपहर में सद्दाम, शादाब, शफान और शरीफ नाम के अभियुक्तों ने सन्नी को जेल के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके चश्मदीद कई कैदी हैं।

इस वारदात के बाद सन्नी डोगरा को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना हरिनगर में एफआईआर 556 दर्ज की गई, जिसमें जेल वॉर्डन के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जेल में सरेआम हुई इस हत्या से सब सन्न रह गए और मृतक के परिवार को भी कई घंटों तक अंधेरे में रखा गया। कई घंटे थाना अस्पताल और जेल के चक्कर काटने के बाद उन्हें पता चला कि सन्नी डोगरा की मौत हो गई है। सन्नी पांच बहनों का एकलौता भाई था।

परिजन सन्नी की हत्या के बाद सदमे में हैं और रो-रोकर इंसाफ की भीख मांग रहे हैं। सन्नी की मां का कहना है, जब जेल में सुई भी ले जाना प्रतिबंध है तो जेल में चाकू कहां से आ गए। उन्होंने जेल प्रशासन की मिलीभगत से अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्या के बाद तिहाड़ जेल नंबर 1 में कैदियों ने विद्रोह कर दिया है और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें जेल के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने आरोपियों के जेल में चाकुओं के साथ और सिगरेट पीते हुए फोटो भी सबूत के साथ वायरल कर दिए हैं।

वहीं, इस मामले में जब तिहाड़ प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने फोन पर बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है और जांच की जा रही है। इतना ही नहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अंदर वीडियो कैसे बनाया गया, इसकी जांच भी की जा रही है, जो एक हफ्ते में पूरी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+