दिल्ली में ई-बसों के बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, कैलाश गहलोत बोले- दिल्ली बनेगी वर्ल्ड क्लास सिटी
दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में 350 नई बसें शामिल हो जाएंगी, जिसके बाद राजधानी में ई- बसों की कुल संख्या 1,650 हो जाएगी। सीएम केजरीवाल नई ई- बसों को बुधवार सुबह 11 बजे हरी झंटी दिखाकर रवाना करेंगे।
दिल्ली सरकार के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में बुधवार को 350 और इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "13 फरवरी को सुबह 11 बजे हम पूरी तरह उत्सर्जन और शोर रहित 350 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की जनता को समर्पित कर रहे हैं।"

वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान में मंगलवार (13 फरवरी) को कहा गया, " कल सुबह 11 बजे हम दिल्ली के लोगों के लिए 350 ई-बसें लॉन्च कर रहे हैं। हमारे ई-बस बेड़े को 1650 तक ले जाना, चीनी शहरों और सैंटियागो के बाद दिल्ली को विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्थान देना...माननीय मुख्यमंत्री श्री के नेतृत्व में हरित दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम...।"
मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि 300 बसें क्लस्टर स्कीम के तहत चलेंगी, जबकि 50 बसें डीटीसी की होंगी। यह सभी 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एसी बसें होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आदि होंगे। इन बसों का परिचालन शुरू होने से दिल्ली में ई-बसों की संख्या 1600 से अधिक हो जाएगी।
परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे सराय काले खां स्थित बांसेरा से एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों के रखरखाव की पूरी प्लानिंग की गई है। इसके तहत रोहिणी में दो ई-बस डिपो तैयार किए गए हैं। इस मौके पर बसों में आधारित व्हाट्सएप क्यूआर कोड टिकटिंग सिस्टम भी शुरू करने की तैयारी है। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद व्हाट्सएप के जरिये बस का टिकट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications