दिल्ली में कोरोना के हालात कंट्रोल में, 24 घंटों में सिर्फ 21 नए मरीज

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: राजधानी में कोरोना के हालात काबू में हैं, जहां पिछले 24 घंटे में 21 नए केस सामने आए। इसके अलावा 22 मरीज रिकवर हुए। राहत भरी बात ये है कि इस अवधि में किसी भी मरीज की जान नहीं गई। ऐसे में दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,39,358 हो गई है। जिसमें से 25,089 की मौत हुई, जबकि 14,13,943 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 326 है। दिल्ली सरकार के मुताबिक उनकी ओर से युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा, ताकि तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके, लेकिन लोगों को भी अपने स्तर पर सावधानियां बरतनी चाहिए।

corona

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पतालों में कुल बेडों की संख्या 12580 है, जिसमें से 206 पर मरीज भर्ती और 12374 खाली हैं। इसके अलावा डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 3871 बेड हैं, जिसमें से 3 पर ही मरीज भर्ती हैं। वहीं होम कुल एक्टिव केस में से 96 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जिनको फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से डॉक्टरी सलाह दी जा रही है। विभाग ने आगे बताया कि कुल 48870 टेस्ट किए गए, ऐसे में पॉजिटिविटी रेट अब 0.04 प्रतिशत है।

कितनों को लगी वैक्सीन?
वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2468 लोगों को वैक्सीन लगी। जिसमें 483 ने पहली डोज ली, जबकि 1985 ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 104 है। साथ ही कोविड हेल्पलाइन नंबर पर 327 लोगों के फोन आए।

क्या है देश का हाल?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,981 नए मरीज मिले हैं, जबकि 17,861 मरीजों की रिकवरी हुई। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना से 166 लोगों की मौत हुई। ऐसे में अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 2,01,632 है। वहीं मौतों का आंकड़ा 4,51,980 हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+